13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबेगूसराय: 30 KM तक खेला खूनी खेल, पुलिस ने जारी किया संदिग्ध...

बेगूसराय: 30 KM तक खेला खूनी खेल, पुलिस ने जारी किया संदिग्ध हमलावरों का Video

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड में पुलिस ने चार संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर जारी की है. ये सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई हैं, जिसमें दो-दो की संख्या में संदिग्ध हमलावर दो बाइकों पर सवार नजर आ रहे हैं. पुलिस को शक है कि इन्होंने ही बेगसूराय के चार थानों क्षेत्रों में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं. इस घटना के बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. वहीं, सरकार भी एक्शन में नजर आ रही है.अब तक इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. कानून व्यवस्था को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है.

10 लोगों को मारी गई गोली
दो बदमाशों ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई है.करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में दो बंदूकधारी गोलियां बरसाते रहे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाते हुए चार थाना क्षेत्रों से गुजरे. मगर, पुलिस न तो वारदात के दौरान उन्हें रोक पाई और न ही अब तक उनका कोई सुराग लगा पाई है.

पुलिस ने की नाकेबंदी
बदमाश फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं और ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है.

अब तक पुलिस के हाथ खाली
बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. बेगसूराय के साथ ही आस-पास के कई जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, वारदात के 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं. बीजेपी के तमाम नेता बेगूसराय का दौरा कर रहे हैं और घायलों से जाकर मिल रहे हैं.

मुख्यमंत्री बोले- एक-एक चीज की जांच होगी
वहीं इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अब बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखें. मैं तो कह ही रहा हूं कि एक बार हो गया, तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है. बेगूसराय घटना की एक-एक चीज की पूरी जांच होगी. हमने सबको सचेत किया है.’

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...