8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeबंगाल पंचायत चुनाव: बिहार से कच्चा माल लाकर खूब बन रहे बम,...

बंगाल पंचायत चुनाव: बिहार से कच्चा माल लाकर खूब बन रहे बम, 500 से 1000 रुपये में बिक रही मौत

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव हैं। इससे पहले राज्य में व्यापक हिंसा का दौर जारी है जिसमें अब तक 16 की मौत हो चुकी है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बंगाल में पिछले कुछ दिनों से हिंसा में बम का इस्तेमाल करने के कई मामले सामने आए। दरअसल बंगाल में बम का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कई फैक्ट्रियां हैं जहां अवैध रूप से बम तैयार किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 500 और 1000 रुपये तक है। इस दौरान सप्लायर ने दावा किया कि वह कई राजनीतिक दलों को ये देसी बम सप्लाई करता है.

टीवी न्यूज चैनल आज तक के स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार, बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा और तनाव फैलाने के लिए भारी भरकम मात्रा में बम का इस्तेमाल हो रहा है। इसे बनाने के लिए बंगाल में दर्जन भर फैक्ट्रियां भी मौजूद हैं। यह सब कुछ बम सप्लाइ करने वाले सौदागरों ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान खुफिया कैमरे पर बताया।

20 बम की कीमत 20,000 रुपये
बम के सौदागरों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर 100 बम तैयार हो सकते हैं। बांकुरा जिले में एक बम सप्लायर ने अवैध बम फैक्ट्रियों की खौफनाक सच्चाई बताई। उसने बताया कि क्रूड बम और हाथ बम बनाए जाते हैं। क्रूड बम नारियल से तैयार होता है और इसकी डिमांड ज्यादा है। सप्लायर ने बताया कि 20 बमों की कीमत 20,000 रुपये है।

सप्लायर ने कबूला कि उसके बनाए बमों से लोगों की मौत हो चुकी है और वह कई राजनीतिक दलों को इसकी सप्लाई कर चुका है। क्रूड बम की कीमत 1000 रुपये और हाथ बम की कीमत 500 रुपये है। बम सप्लायर ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए आधी रात को ही ऑर्डर लेता है।

राजनीतिक दलों को भी बम की आपूर्ति
इसी तरह पूर्वी बर्धमान में एक बम सप्लायर ने बताया कि उसने पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक दलों को 2000 बमों की आपूर्ति की। उसने बताया कि ग्रेनेड में नुकसान ज्यादा होता है जबकि हाथ बम लोगों को भगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सप्लायर ने यह भी बताया कि वह बम बनाने के लिए बिहार से कच्चा माल लाता है जिसमें बहुत रिस्क होता है।

अब तक 16 की मौत
पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अभी तक 16 लोगों की मौत हुई है। 24 जून को मुर्शिदाबाद में बम फटने की घटना हुई थी जिसमें 26 साल के अलीम शेख की जान चली गई थी। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए थे।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...