29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Home'बेशर्म रंग' को मिला 'पठान' कंट्रोवर्सी का फायदा, पूरे हुए 100M व्यूज,...

‘बेशर्म रंग’ को मिला ‘पठान’ कंट्रोवर्सी का फायदा, पूरे हुए 100M व्यूज, टूटा ये रिकॉर्ड

Published on

बॉलीवुड बादशाह की फिल्म ‘पठान’ का हर किसी को इंतजार है. चार साल बाद किंग खान बड़ी फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है. इन उम्मीदों के बीच ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ. गाना रिलीज होते ही विवादों में भी है. वजह आप सब जानते ही हैं. कमाल की बात ये है कि एक तरफ गाने को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है. वहीं दूसरी ओर ‘बेशर्म रंग’ ने अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं.

बेशर्म रंग हुआ ट्रेंड
‘बेशर्म रंग’ ने हर किसी पर अपना रंग चढ़ा दिया है. क्या आम जनता, क्या सेलेब्स, हर कोई ‘बेशर्म रंग’ पर झूमता दिख रहा है. गाने को रिलीज हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं और ये गाना अब तक यूट्यूब पर नबंर वन ट्रेंड कर रहा है. यही नहीं, तमाम विवादों के बीच ‘बेशर्म रंग’ ने अपने 100 मिलियन व्यूज भी पूरे कर लिये हैं.

टूटा रिकॉर्ड
अब जब इतना सब बताया है, तो एक जरूरी बात और बता देते हैं. शाहरुख की फिल्म ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग ने सलमान खान की मूवी ‘राधे’ के गाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘राधे’ के ‘सीटी मार’ गाने ने 11 दिन में 100 मिलियन व्यूज पा लिये थे. वहीं ‘बेशर्म रंग’ ने ये रिकॉर्ड 10 दिन में बनाया है.

धनुष का ‘वाई दिस कोलावरी डी’ पहला हिंदी गाना था, जिसने 100 मिलियन व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था. ‘वाई दिस कोलावरी डी’ और ‘सीटी मार’ के बाद अब ‘बेशर्म रंग’ कम वक्त में 100 मिलियन व्यूज पाने वाला तीसरा गाना बन गया है. इस तरह से देखा जाए, तो ‘पठान’ को लेकर हो रही सारी कंट्रोवर्सी का फायदा किंग खान के गाने को हुआ. अगर ऐसा ही रहा, तो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती नजर आएगी.

रिलीज होगा दूसरा गाना 
एक ओर ‘बेशर्म रंग’ ने अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे किये हैं. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान ने ‘पठान’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है. 21 दिसंबर को किंग खान ने नये गाने की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, मेरी जान… महफिल ही लूट जाए! सब्र रखिए. कल ठीक 11 बजे. वादा रहा. ‘पठान’ का नया गाना ‘झूमे तो पठान’ रिलीज हो चुका है. बेशर्म रंग की तरह ये गाना भी तेजी से लोगों की जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...