10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमुझे मारने के लिए अंडरवर्ल्ड को दी सुपारी, नारायण राणे का उद्धव...

मुझे मारने के लिए अंडरवर्ल्ड को दी सुपारी, नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे के कट्टर विरोधी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। राणे का कहना है कि उन्हें मारने के लिए उद्धव ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और छोटा शकील को सुपारी दी थी। राणे ने उद्धव को चेतावनी दी है कि बीजेपी नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाना बंद करें, वर्ना राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ी, तो उसकी जिम्मेदारी उद्धव की होगी। नारायण राणे ने शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उद्धव ठाकरे पर जमकर वार किए। राणे ने आरोप लगाया, ‘उद्धव बहुत झूठा है। मनोहर जोशी के घर पर हमला करने के लिए सदा सरवणकर को कहा था और मुझे मारने के लिए छोटा राजन और छोटा शकील को सुपारी दी थी, लेकिन मैं जिंदा हूं।’ केंद्रीय मंत्री ने अपने अंदाज में उद्धव को चेतावनी दी कि हमारे नेताओं के खिलाफ कुछ बोला गया, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सीएम थे, तब याद नहीं आई महंगाई
राणे ने याद दिलाया कि उद्धव ठाकरे ढाई साल मुख्यमंत्री थे। तब उन्हें महंगाई की याद नहीं आई। कुर्सी से उतारे जाने के बाद उन्हें महंगाई सताने लगी। उनकी दोहरी भूमिका हमेशा रही है। वह ढाई साल मुख्यमंत्री रहते हुए मंत्रालय नहीं गए। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सामान्य लोगों के हित में एक भी फैसला नहीं किया। जिन बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल करते हुए हैं, वे उनके स्मारक का काम भी पूरा नहीं कर पाए।

मोदी के नाम पर वोट मांगा था
राणे ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे थे। जब बीजेपी के साथ गद्दारी कर विरोधियों के साथ सरकार बनाई, तब उन्हें शर्म नहीं आई। कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया, लेकिन उस दौरान उद्धव ने जनता को फूटी कौड़ी भी नहीं दी।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...