13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeबिहार कोकिला के नाम से मशहूर भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन,...

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, छठ पूजा से पहले AIIMS में ली आखिरी सांस

Published on

नई दिल्ली,

बिहार की स्‍वर कोकिला शारदा सिन्‍हा लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोक गीत गायिका और खासकर अपने छठ गीतों के लिए दुनिया भर में जानी जानेवालीं शारदार सिन्हा लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। पिछले कई दिनों से वो दिल्ली एम्स में हॉस्पिटलाइज थीं। इस घटना से ठीक पहले शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने बताया था कि उनकी हालत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी हालत खराब है डॉक्टर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं।

शारदा सिन्हा के बेटे ने वेंटिलेटर पर जाने की दी थी खबर
शारदा सिन्हा के बेटे ने ‘आज तक’ से हुई बातचीत में बताया था कि इस बार ये सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैंने अभी कन्सेंट साइन किया है, प्रार्थना करते रहिए। मां बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है, इस बार काफी मुश्किल है।’

अचानक केस बिगड़ा था, बेटे ने मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी
अंशुमन ने उन्हें चाहने वालों से विनती की थी और कहा था कि बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे लड़कर बाहर आ सकें। उन्होंने कहा था -छठी मां कृपा करें, अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है और सब कोशिश कर रहे हैं।

शारदा सिन्हा 2017 से कैंसर से जूझ रही थीं
बता दें कि उनके बेटे अंशुमन ने पिछले दिनों वीडियो शेयर कर मां का हाल खुलकर बताया था। हालांकि, उन्होंने तब कहा था कि मां की हालत ठीक है और वो वेंटिलेटर पर नहीं हैं। उन्होंने तब लोगों को गलत खबरें न फैलाने की रिक्वेस्ट की थी। इसी दौरान उन्होंने मां की बीमारी के बारे में भी बातें की थी।

सबको अपना कष्ट बताना उनको पसंद नहीं था
अंशुमन ने कहा था, ‘शारदा जी 2017 से मल्टिपल माइलोमा (ब्लड कैंसर) से लड़ाई लड़ रही हैं। हम परिवार के सभी लोग इस बात को जानते हैं। मां नहीं चाहती थीं कि उनकी पर्सनल तकलीफ को सबके साथ शेयर करने की जरूरत है। मां का कहना था कि मैं अपना काम हमेशा करती रहूंगी और सबको अपना कष्ट बताना उनको पसंद नहीं।’ अंशुमन ने बताया था कि मां ने कभी ये प्रेफर नहीं किया कि उन्हें क्या तकलीफ है, क्या बीमारी है, इस बात की चर्चा करते हुए काम करें, ये उनको बिल्कुल पसंद नहीं था।

पति के निधन के बाद से शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने लगी थी
उन्होंने ये भी बताया था कि ये बीमारी तो उन्हें 2017 से थी लेकिन उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब तब हुई है जब पिताजी के देहांत हुआ। इस घटना से उन्हें काफी धक्का लगा, उस शॉक ने उनके मनोबल को तोड़कर रख दिया। बेटे ने कहा था, ‘मां जिस गति से चल रही थीं अपने कार्य को ओर, पिता जी के जाने के बाद उसमें एक बहुत बड़ा झटका आया।’

शारदा सिन्हा ‘पद्मश्री’ और ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित
शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली में काफी सारे लोकगीत गाए। उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के भी गाने में अपनी आवाज दी है। संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए सिंगर को साल 1991 में ‘पद्मश्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। शारदा सिन्हा हमारे बीच अब भले नहीं रहीं, लेकिन उनकी वो आवाज कभी खत्म नहीं होगी जो छठ के दौरान घाटों पर सुनकर लोग भावविभोर हो उठते हैं

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...