10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालभोपाल : फाइव-स्टार होटल के मालिक की गोली लगने से मौत, घर...

भोपाल : फाइव-स्टार होटल के मालिक की गोली लगने से मौत, घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिले

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आत्महत्या का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. यहां एक फाइव-स्टार होटल के मालिक की घर के बाथरूम में गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है. होटल मालिक का नाम नादिर रशीद है जो 72 साल के थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. नादिर शाह भोपाल के ​​​​​​श्यामला हिल्स थाना इलाके की श्यामला कोठी में रहते थे. इनके 2 बेटे हैं. एक बेटी भी है, जो विदेश में रहती हैं.

पुलिस यह पता लगाने में जुट गयी है कि आत्महत्या की वजह क्या रही? क्योंकि पुलिस को घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि होटल कारोबारी नादिर रशीद लंबे समय से बीमारी की वजह से अवसाद का शिकार थे. नादिर की मौत के बाद उनकी पत्नी सोनिया की तबीयत बिगड़ गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. वहीं, मृतक के रिश्तेदारों का भी आना शुरू हो गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...