नई दिल्ली
बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
किस नेता को किस राज्य की मिली जिम्मेदारी?
आंध्र प्रदेश के लिए पीसी मोहन, अरुणाचल प्रदेश के लिए सर्बानंद सोनोवाल, असम के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ के लिए सरदार नरिंदर सिंह रैना, छत्तीसगढ़ के लिए विनोद तावड़े, दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, हरियाणा के लिए भूपेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के लिए संजय भाटिया, केरल के लिए प्रह्लाद जोशी, लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप के लिए पोन. राधाकृष्णन, मेघायल के लिए जॉर्ज कुरियन, अंडमान निकोबार के लिए तमिलिसाई सुंदरराजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन राज्यों पर भी डालें नजर
इसी तरह मिजोरम के लिए वानति श्रीनिवासन, नागालैंड के लिए वी. मुरलीधरन, ओडिशा के लिए संजय जायसवाल, पुदुचेरी के लिए तरुण चुघ, राजस्थान के लिए विजय रूपाणी, सिक्किम के लिए किरण रिजिजू, तमिलनाडु के लिए जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के लिए कुमारी शोभा करंदलाजे और त्रिपुरा के लिए जुएल ओराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराने हैं। 15 जनवरी तक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी चुने जाने हैं।