12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी से हाथ मिलाने को दौड़े आए बाइडन, गले लगकर PM ने...

मोदी से हाथ मिलाने को दौड़े आए बाइडन, गले लगकर PM ने दिया जवाब, दोस्‍त मैक्रां ने ली ‘चुटकी’

Published on

बाली:

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर आयोजित जी-20 देशों के शिखर सम्‍मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के बीच जबरदस्‍त केमेस्‍ट्री देखने को मिली। जी-20 शिखर सम्‍मेलन स्‍थल पर पीएम मोदी के बगल में बाइडन को बैठना था। बाइडन को आता देखकर पीएम मोदी ने उनसे मिलने के लिए अपनी कुर्सी से हटकर पीछे जाने के लिए मुड़े ही थे कि तभी अमेरिकी राष्‍ट्रपति उनकी कुर्सी के पास तेजी से चले आए। बाइडन दूर से ही हाथ बढ़ाए हुए थे ताकि वह पीएम मोदी से हाथ मिला सकें। बाइडन के इस दोस्‍ताना व्‍यवहार को देखकर पीएम मोदी ने न केवल हाथ मिलाया बल्कि उन्‍हें गले लगाकर जोरदार स्‍वागत किया।

बाइडन और पीएम मोदी जब मिल रहे थे, ठीक उसी समय फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रां भी वहीं से गुजरे और उन्‍होंने भारतीय प्रधानमंत्री के पीठ पर पीछे से हाथ रखकर निकलने लगे। पीएम मोदी ने अपने दोस्‍त मैक्रां को देखकर उनसे हाथ मिलाया और अभिवादन किया। बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी उनसे काफी देर तक बातचीत करते रहे। इस दौरान बाइडन पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखे हुए थे। बाइडन और पीएम मोदी के बीच यह केमेस्‍ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

इंडोनेशिया के बाद भारत जी-20 की कमान संभालेगा
इस बैठक के साथ ही जी-20 शिखर सम्‍मेलन की शुरुआत हो गई है। अपने शुरुआती भाषण में इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध को रोकने की मांग की। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच जंग से झुलस रही है। दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है और तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति से मुलाकात की और कहा कि यह शिखर सम्‍मेलन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के रास्‍तों पर विचार विमर्श का गवाह बनेगा।

दुनियाभर की 20 बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के नेता अगले दो दिनों तक कोरोना और यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में खाद्यान और ऊर्जा सुरक्षा पर भी नेताओं का जोर रहेगा। इंडोनेशिया के बाद भारत अब जी-20 की कमान संभालेगा। इस वजह से भी यह बैठक भारत के लिए बेहद अहम हो गई है। पीएम मोदी के सभी बैठकों में हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। इसके अलावा उनका दुनिया के कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम है। पीएम मोदी इस दौरान चीन के राष्‍ट्रपति से मिलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी के अलग से मिलने पर भी कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

 

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...