19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-अफगानिस्तान के लिए खतरा न बन जाए बाइडेन का पाकिस्तान प्रेम, फिर...

भारत-अफगानिस्तान के लिए खतरा न बन जाए बाइडेन का पाकिस्तान प्रेम, फिर होने लगी फंडिंग

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर फंडिंग देने का ऐलान किया है। इस बार पाकिस्तान को अफगान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर करोड़ों अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। अमेरिका ने कहा है कि वह अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकवादी हमलों को लेकर गंभीर है। इसे रोकने के लिए वह पाकिस्तान के साथ साझेदारी को बढ़ाने को तैयार है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका ने नए बजट में पाकिस्तानी सीमा की सुरक्षा के लिए आर्थिक मदद के विशेष प्रबंध किए हैं। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो बाइडेन प्रशासन पाकिस्तान को दशकों से बंद फंडिंग को फिर से शुरू करने जा रहा है। इससे कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों के अपग्रेडेशन के लिए करोड़ों डॉलर का स्पेशल पैकेज दिया था।

अमेरिकी सांसदों ने बिलावल को दी जानकारी
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उन्हें अमेरिका की यात्रा के दौरान दो वरिष्ठ सीनेटरों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग के बारे में जानकारी दी थी। न्यू जर्सी के बॉब मेनेंडेज और साउथ कैरोलिना के लिंडसे ग्राहम ने उन्हें बताया कि 2023 के बजट में पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा को लेकर फंडिग उपलब्ध करवाई गई है। सीनेटर बॉब मेनेंडेज विदेश संबंधों पर सीनेट समिति की अध्यक्षता करते हैं, वहीं सीनेटर ग्राहम एक वरिष्ठ रिपब्लिकन होने के साथ-साथ न्यायपालिका पर सीनेट समिति के प्रमुख हैं।

पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहा अमेरिका
अमेरिका की नई आर्थिक मदद परोक्ष तौर पर पाकिस्तानी सेना के लिए है। इसे अफगान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर दिया जा रहा है। ऐसे में इस पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पेंटागन का भी दौरा किया था। पेंटागन में बाजवा को रिसीव करने के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन खुद दरवाजे तक पहुंचे थे। आमतौर पर ऐसी अगवानी किसी देश के रक्षा मंत्री की होती है। इस मुलाकात के दो दिन बाद ही अमेरिका ने अफगानिस्तान में ड्रोन हमला कर अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया था। तभी यह संभावना जताई गई थी कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध मजबूत हो सकते हैं।

अमेरिकी मदद से भारत के लिए बढ़ा खतरा
पूरी दुनिया को पता कि पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली है। पाकिस्तान अफगान सीमा पर दिखावे के लिए कुछ जरूर कर सकता है, लेकिन उसका असली मकसद भारत से लगी सीमा पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाने की होगी। पाकिस्तानी सेना यह जानती है कि तालिबान का उनसे कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे में इन पैसों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने, सीमा पर पाकिस्तानी सेना को मजबूत करने और विदेशों से हथियार खरीदने में किया जा सकता है। पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले से ही आतंकवादियों से अपनी नजदीकियों को लेकर कुख्यात हैं। उन्हें पाकिस्तान में मुल्ला जनरल के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अमेरिक की यह आर्थिक सहायता भारत की चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है।

तालिबान के लिए मुसीबत, बढ़ सकती है हिंसा
अमेरिका कोई भी मदद मुफ्त में नहीं करता है। वह इसके बदले पाकिस्तान से जरूर कुछ न कुछ कीमत वसूल करेगा। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद मध्य एशिया में अमेरिकी मौजूदगी खत्म हो चुकी है। अमेरिका नहीं चाहता है कि अफगानिस्तान में तालिबान, इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों को फलने-फूलने का मौका मिले जो उसके के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में अमेरिका ने दिखावे के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को एक मोहरा चुना है। इस आतंकवादी संगठन के नाम पर अमेरिका ने पाकिस्तान को फंडिग देने का ऐलान किया है। इसके बदले में वह पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल अफगानिस्तान में सर्विलांस और हमले के लिए कर सकता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अफगान तालिबान को लेकर उसे गुप्त सूचना भी उपलब्ध करवा सकती है। ऐसे में अमेरिका जब चाहे तब अफगान जमीन पर हमले कर सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...