9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ यात्रा से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा... UCADA जीएम फाइनांस की...

केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा… UCADA जीएम फाइनांस की मौत, घटना का कारण चौंकाने वाला

Published on

रुद्रप्रयाग,

उत्तराखंड के केदारनाथ में एक ऐसा हादसा सामने आया है, जिसके पीछे का कारण लापरवाही माना जा रहा है। सेल्फी लेने के चक्कर में एक बड़े अधिकारी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के जीएम फाइनांस कंट्रोलर जितेंद्र कुमार सैनी की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर की पंखी से टकरा उनका सिर कट गया। इससे उन्हें ऐसी चोट आई, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर यह दुर्घटना सामने आई है। जीएम फाइनेंस कंट्रोलर जितेंद्र सैनी हेलीकॉप्टर चलने के दौरान सेल्फी लेने लगे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हुई इस दुर्घटना ने सनसनी मचा दी है।

प्रशासन की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के ब्लेड से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए केस्ट्रेल एविएशन के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए थे। हेलीपैड पर उतरते समय हेलीकॉप्टर की ब्लेड की चपेट में आने से अमित सैनी की मौत होने की बात कही गई है।

25 अप्रैल से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा
केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। वहीं, हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर भी तैयारियां शुरू करा दिया गया है। हेलीपैड पर जमी बर्फ को हटाया गया है। यूसीएडीए के अधिकारी भी इसी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे थे। वहां से इस प्रकार के हादसे की सूचना आ रही है।

उत्तराखंड सरकार ने जारी किया है अलर्ट
उत्तराखंड सरकार ने 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे सावधान रहें। मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर यात्रा शुरू करें।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this