11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगैंगस्टर राजू ठेठ मर्डर केस में बड़ा एक्शन: सभी 5 आरोपी पकड़े...

गैंगस्टर राजू ठेठ मर्डर केस में बड़ा एक्शन: सभी 5 आरोपी पकड़े गए, हथियार भी बरामद

Published on

जयपुर,

राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. साथ ही हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. इससे पहले सीकर के कस्बे नीम का थाना के डाबला गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था. इसमें एक आरोपी रेकी में शामिल था जबकि दूसरे आरोपी ने फायरिंग की थी.

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी 5 आरोपी पकड़े गए हैं. उन्होंने बताया कि सीकर जिले के मनीष जाट और विक्रम गुर्जर पकड़े गए हैं. जबकि हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.इसके सभी ही सभी हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं.

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कल सीकर में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को मय हथियार और गाड़ियों के गिरफ्तार कर लिया गया है.इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम) रवि प्रकाश मेहरदा और जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा सीकर के लिए रवाना हो गए हैं.

इन शूटर्स की हुई पहचान
इससे पहले पुलिस ने राजू ठेठ की हत्या में शामिल 4 आरोपियों की पहचान कर ली है. चारों शूटर्स हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगवार में शामिल चार आरोपियों की पहचान हिमांशु, सतीश, जतिन और नवीन उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है. जबकि 2 आरोपियों हिमांशु और सतीश ने राजू ठेठ हाउस के सामने स्थित सीएलसी कोचिंग में रजिस्ट्रेशन कराया था.

लॉरेंस ग्रुप के गुर्गे ने ली हत्या की जिम्मेदारी 
लॉरेंस ग्रुप के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा नाम से फेसबुक आईडी से इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. इसमें जिक्र किया गया है कि आनंदपाल और बलबीर बानूड़ा की हत्या का बदला लिया है. रोहित गोदारा ने लिखा है कि मैं हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं बदला पूरा हुआ. वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा फिलहाल अजरबैजान से लॉरेस और गोल्डी की क्राइम कंपनी को ऑपरेट करता है, यह भारत में वांटेड है. दीपक टीनू को फ़रारी के दौरान शेल्टर और ग्रेनेड देने में रोहित का हाथ था.

क्या हमले की मास्टरमाइंड है लेडी डॉन!
दरअसल, गैंगस्टर राजू ठेठ और आनंदपाल के बीच रंजिश चलती थी. आनंदपाल के मारे जाने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया था. माना जा रहा है कि लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग ने मिलकर राजू ठेठ की हत्या करवाई है. लेकिन लेडी डॉन अनुराधा ने इस हत्याकांड में अपनी भूमिका से साफ इनकार किया है. उसका कहना है कि वह अपराध का रास्ता छोड़ चुकी है. अनुराधा ने कहा है कि मेरा इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है. मैं अब अपराध का रास्ता छोड़ चुकी हूं.

क्या राजू को थी हमले की आशंका?
राजू ठेठ इसी साल जेल से छूटा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद राजू ठेठ को जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उसने 9 महीने पहले यानी 23 फरवरी को राजस्थान पुलिस के आला अफसरों को ई-मेल करके सुरक्षा मांगी थी. इतना ही नहीं, राजू ठेठ ने मेल पर भेजे प्रार्थना पत्र में साफ कहा था कि उसकी जान को खतरा है और 4 विचाराधीन केसों की तारीख पर आते-जाते वक्त उसके साथ अनहोनी हो सकती है. उसने राजस्थान पुलिस से दो सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाने का आग्रह किया था.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...