3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी नंबर 'मजिस्ट्रेट' कार में 'बड़े-बड़े' लोग, प्रयागराज टू बेगूसराय वाया भोजपुर...

यूपी नंबर ‘मजिस्ट्रेट’ कार में ‘बड़े-बड़े’ लोग, प्रयागराज टू बेगूसराय वाया भोजपुर कनेक्शन जान हिली बिहार पुलिस

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मजिस्ट्रेट लिखी एक कार, एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस को यह सफलता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के पास मिली। अपराधियों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरिया चौक के पास कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने DIU और चीता बल की टीम बनाई। टीम ने कोरिया स्थित बांध के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर कार सवार 6 लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।

बिहार-यूपी के रहने वाले हैं सभी
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम इस प्रकार हैं- कुंदन कुमार, स्वप्नील शर्मा, सूर्यकांत ओझा, केशव कुमार, अभिमन्यु कुमार और राजीव रंजन उर्फ राजा। कुंदन कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाला है। स्वप्नील शर्मा भी प्रयागराज का ही रहने वाला है। सूर्यकांत ओझा भोजपुर जिले के रहने वाला हैं। बाकी अन्य तीनों बेगूसराय के ही निवासी हैं।

क्या बोले एसपी मनीष
एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरिया चौक के समीप वासुदेवपुर जाने वाली बांध में सड़क पर कुछ साइबर अपराधी पैसे के लेन-देन और हिसाब किताब को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक कार, 9 चेक बुक, 8 मोबाइल, 5 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 8 पैन कार्ड और 1 वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ।

सभी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य
पुलिस के अनुसार, ये सभी साइबर अपराधी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। ये लोग अलग-अलग राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सके। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितने पैसे की ठगी की है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...