25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमेघालय: BJP नेता के रिजॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6...

मेघालय: BJP नेता के रिजॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 नाबालिग बचाए गए, 73 अरेस्‍ट

Published on

शिलांग

मेघालय में पुल‍िस ने शनिवार को बहुत बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक की ओर से कथित तौर पर संचालित एक ‘वेश्यालय’ पर छापा मारकर पुलिस ने छह नाबालिग बच्चों को बचाया है। इसके साथ 73 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान करीब 400 बोतल शराब और 500 से अधिक कंडोम बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह वेश्यालय तुरा में चलाया जा रहा था।

न्‍यूज एजेंसी को पश्चिम गारो हिल्स जिले के एसपी विवेकानंद सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवादी से नेता बने मारक के फार्महाउस रिंपू बागान पर छापा मारा गया। सिंह ने कहा क‍ि हमने छह नाबालिग बच्चों (चार लड़के और दो लड़कियां) को बचाया है जो कि रिंपू बागान के गंदे कमरों में बंद पाए गए, जिसे बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों की ओर से वेश्यावृत्ति के मकसद से वेश्यालय के रूप में चलाया जाता था।

400 बोतल शराब और 500 से अधिक कंडोम बरामद
एसपी ने न्‍यूज एजेंसी भाषा को बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित कस्‍टडी और कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी में करीब 400 बोतल शराब और 500 से अधिक कंडोम बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा कि 73 लोगों को ‘नापाक गतिविधियों’ में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मारक ने छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना सााधा
न्‍यूज एजेंसी भाषा से अधिकारी ने कहा कि फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह वही जगह है जहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था और इस संबंध में फरवरी 2022 में मामला दर्ज किया गया था। गारो जनजातीय स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य मारक ने छापेमारी को लेकर एक बयान में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा पर निशाना सााधा।

पुल‍िस ने मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया
मारक ने ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप से इनकार किया। उन्होंने दावा किया क‍ि मुख्यमंत्री हताश हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि वह बीजेपी की दक्षिण तुरा सीट से हार रहे हैं। मेरे फार्महाउस पर छापा मेरी छवि को खराब करने और राजनीतिक प्रतिशोध का एक हताशापूर्ण प्रयास है। पुलिस ने कहा कि मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बीजेपी संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...