15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यबिहार: अब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके...

बिहार: अब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, सांसद ने लगा लिया गले

Published on

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पैर छूने के लिए झुके थे, तभी किसी तरह रविशंकर प्रसाद ने उन्हें संभाला। ये घटना तब हुई जब नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहीं पर दुआ-सलाम के बाद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए नीतीश कुमार झुक गए, भी उन्होंने किसी तरह संभाल लिया। ये पहली बार नहीं है कि जब नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से किसी के पैर छूने की कोशिश किए हैं। इससे पहले भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पैर छू चुके हैं।

रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे नीतीश
दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए। रविशंकर प्रसाद ने तुरंत नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें सम्भाला। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

किसी तरह रविशंकर प्रसाद ने संभाला
इस घटना का वीडियो भी आया है। इसमें दिख रहा है कि नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक रहे थे। रविशंकर प्रसाद की तत्परता से मामला संभल गया। इस घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य नेता भी कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गए। लेकिन रविशंकर प्रसाद की ओर से स्थिति को संभालने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

इसके पहले भी पैर छू चुके हैं सीएम नीतीश
वैसे, ये पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से किसी के पैर छुए हैं। इससे पहले भी वे कई मौकों पर ऐसा कर चुके हैं। एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए थे। एक अन्य घटना में उन्होंने जेडीयू की एक बैठक में पार्टी नेता ललन सिंह के पैर छू लिए थे। नीतीश कुमार के इस व्यवहार को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। कुछ लोग इसे उनकी विनम्रता का प्रतीक मानते हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक स्टंट करार देते हैं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...