12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यबिहार: विक्षिप्त युवक ने की दो लोगों की हत्या, गुस्साई भीड़ ने...

बिहार: विक्षिप्त युवक ने की दो लोगों की हत्या, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर उसे भी मार डाला

Published on

भागलपुर,

बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद गांववालों ने उसे घेर लिया और भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुई. छोटू कुमार नाम का युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था. वो अचानक हिंसक हो गया और लकड़ी के डंडे से पांच लोगों पर हमला कर दिया.

उसके इस हमले में 68 साल के राजीव राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 साल के जय प्रकाश राम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य तीन घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या
जब गांववालों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने छोटू कुमार को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी की पिटाई जारी थी. गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. पुलिस के अनुसार, गांववालों ने बताया कि छोटू कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी वजह से उसने यह हमला किया.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this