13.8 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराज्यबिहार : हिन्दू आशिक ने प्रेमिका और बाप को गोली से उड़ाया,...

बिहार : हिन्दू आशिक ने प्रेमिका और बाप को गोली से उड़ाया, खुद सिर पर गोली मारकर की खुदकुशी; तीन मौतों से हड़कंप

Published on

आरा:

बिहार के आरा जंक्शन पर मंगलवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना हुई। रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह ट्रिपल मर्डर की घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। मृतकों में एक पिता, उसकी पुत्री और एक युवक शामिल हैं। युवक ने पिता और पुत्री को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

ओवरब्रिज पर हुई घटना
यह घटना आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर बने पैदल ओवरब्रिज पर हुई। अचानक हुई गोलीबारी से यात्री डर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। वारदात के बाद स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।

उदवंत नगर का आरोपी
जानकारी के अनुसार, उदवंत नगर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपनी बेटी आयुषी कुमारी उर्फ जिया को ट्रेन पकड़वाने स्टेशन जा रहे थे। तभी भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के शत्रुघ्न सिंह का पुत्र अमन कुमार वहां पहुंचा। उसने ताबड़तोड़ पिता और पुत्री पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पिता और पुत्री दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अमन ने खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है।

प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैंने देखा कि एक युवक ने अचानक पिता और पुत्री पर गोली चलाना शुरू कर दिया। मैं डर गया और छिप गया। रेल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली कि स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि स्टेशन जैसे सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना कैसे हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की बात कह रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Latest articles

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...

शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

भोपाल  स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...