15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहार : जीजा से शादी करने से किया इंकार तो मारकर डाल...

बिहार : जीजा से शादी करने से किया इंकार तो मारकर डाल दिया गड्ढे में…, डर से परिवार भी बोलता रहा झूठ

Published on

जमुई,

बिहार के जमुई से हत्या की एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक लड़की को अपने चचरे बहनोई से शादी से इंकार करना उसे महंगा पड़ गया. नतीजतन लड़की के चाचा ने अपने कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर न केवल उसकी हत्या कर दी बल्कि शव का दाह संस्कार करने की बजाय उसे गांव से दूर ले जाकर श्मशान घाट के पास दफना दिया. मामले की जानकारी जमुई पुलिस को होने के बाद पुलिस ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को 10 फीट गड्ढे से बाहर निकाला.

6 घंटे की खुदाई के बाद निकली लाश
31 मार्च को दोपहर के लगभग 1 बजे जमुई पुलिस एक हत्या के मामले में पूरे दलबल के साथ गांव से दूर बहियार में नदी किनारे पहुंची. जानकारी के अनुसार पुलिस के जवानों ने एक जगह पर पहले डंडे और फिर कुदाल से मिट्टी की खुदाई की. कुछ देर बाद पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमान के निर्देश पर पास के गांव से एक जेसीबी मशीन को मंगाकर फिर उस स्थान पर खुदायी हुई.

अचानक पुलिस के जवान और एसडीपीओ सतीश सुमन के चेहरे के हावभाव बदल गए. जिसका शक था वही हुआ. जेसीबी मशीन द्वारा खुदायी करने के दौरान जैसे ही एक कपड़ा बाहर आया तो पुलिस ने जेसीबी रोककर कुदाल से खुदायी शुरू की. करीब 6 घंटे बाद शाम में पुलिस को गड्ढे से एक लड़की की लाश मिली जिसकी हत्या कर उसकी लाश को छुपाने के लिए दफना दिया गया था.

जीजा से शादी करने से किया था इंकार
मामला जमुई जिला के मोहनपुर थाना इलाके के सोनदीपी गांव का है. घटना 28 मार्च की है जिस दिन सोनदीपी गांव के भागीरथ यादव की 17 साल की बेटी ननखी कुमारी की हत्या कर उसके शव को उसी दिन रात में दफना दिया गया था. मृतक की हत्या उसके चाचा बीरबल यादव और उसके दामाद कमलेश यादव ने अन्य रिश्तदारों के साथ मिलकर इसलिए कर दी थी क्योंकि लड़की और उसके परिवार वालों ने बीरबल यादव के एक और दामाद ओंकार यादव से शादी करने से इंकार कर दिया.

दरअसल, बीरबाल यादव की अपनी बेटी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था. उसका दामाद ओंकार करीब 50 साल का था. मृतका और उसके परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे. इसी से भड़ककर बीरबल ने ये कदम उठाया.

परिवार ने पुलिस से कहा झूठ
29 मार्च को मोहनपुर थाना पुलिस को खबर मिली कि सोनदीपी गांव की एक लड़की की हत्या कर उसे दफना दिया गया है लेकिन उसके परिवार वालों ने इस बात से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, लड़की की तबियत खराब थी जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दाह संस्कार सुलतानगंज में कर दिया गया है. इसके बाद मोहनपुर थाना की पुलिस वापस लौट गई.

लाश की तलाश में निकल गई पुलिस
फिर 31 मार्च दिन सोमवार को जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन को गुप्त सूचना मिली कि लड़की हत्या कर दफना दिया गया है और उस स्थान का एक वीडियो भी पुलिस के पास था जहां पर लड़की की हत्या कर उसे दफनाया गया था. जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन पूरे दलबल के साथ सोमवार को लड़की के घर पहुंचे, लेकिन लड़की की मां और उसकी दो बहनों ने फिर वही बात कही कि लड़की की तबियत खराब थी जिससे उसकी मौत हुई है. पुलिस को उनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उस स्थान की तलाश में निकल पड़ी जहां पर उसे दफनाया गया था.

मृतका के परिवार को जान से मारने की धमकी
कुछ घंटे बाद सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने शव को गड्ढे से बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिसिया पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि मृतका के परिवार वालों को मामले को दबाने को लेकर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी तक दी गई थी.मृतिका के पिता भगीरथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को वो दिन के दो बजे घर पहुंचा, तो देखा कि उसके बेटी की मौत हो गई है. उसकी हत्या कर कर दी गई थी. मालूम हुआ कि उसके भाई बीरबाल यादव ने उसकी हत्या की है. हमें मुंह बंद रखने को लेकर धमकी दी गई.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...