9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार: मैडम का उगाही बॉय! प्रधानमंत्री आवास योजना में करप्शन, अब तो...

बिहार: मैडम का उगाही बॉय! प्रधानमंत्री आवास योजना में करप्शन, अब तो वीडियो भी आ गया सामने

Published on

आरा

बिहार में एक महिला अधिकारी अपने साथ ‘उगाही बॉय’ लेकर चलती हैं। खुद अपने हाथों से एक पैसे का रिश्वत नहीं लेती हैं, इसके लिए अलग से एक आदमी रख लिया है। भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मनरेगाकर्मी इंदिरा आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के बदले लोगों से पैसे मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने पीरो अनुमंडल पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार
भोजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर काम चल रहा है। सरकार लोगों को घर बनाने के लिए मदद कर रही है। उन्हें पैसे देती है। इसी बीच, चरपोखरी प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगरी पंचायत के नगरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।

ये वीडियो नगरी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इंदिरा आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के लिए मनरेगाकर्मी को जिम्मेदारी दी गई है। आरोप है कि मनरेगा कर्मी इस जिम्मेदारी का गलत फायदा उठा रही हैं। वो लोगों से नाम जोड़ने के बदले पैसे मांग रही हैं। खास बात ये कि उन्होंने अपने एक शख्स को रखी हैं, जो पैसे की उगाही करता है।

उगाही बॉय साथ लेकर चलती हैं मैडम
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि मनरेगा कर्मी खुद पैसे नहीं ले रही हैं। उन्होंने पैसे लेने के लिए एक लड़का रखा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय ग्रामीणों ने पीरो अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाम जोड़ने के लिए लगातार पैसों की वसूली की जा रही है। लेकिन अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगाकर्मी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रही हैं। वे गरीबों से पैसे वसूल रही हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

पीरो के एसडीओ दे रहे कार्रवाई का आश्वासन
इस मामले में पीरो अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा है कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है और किसी भी भ्रष्ट कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। ये घटना प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की पोल खोलती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...