3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिलकिस बानो केस: आज SC में सुनवाई, गुजरात सरकार ने रिहाई को...

बिलकिस बानो केस: आज SC में सुनवाई, गुजरात सरकार ने रिहाई को सही ठहराया

Published on

गांधीनगर

गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों को छूट देने के अपने फैसले का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुजरात सरकार ने कहा कि सरकार ने जेल में 14 साल की सजा पूरी करने के बाद दोषियों को छूट दी थी और उनका ‘व्यवहार अच्छा पाया गया था’। हलफनामे में गुजरात सरकार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल 11 जुलाई को एक पत्र के माध्यम से समय से पहले रिहाई को मंजूरी दी थी।

क्या है पूरा मामला
गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 15 अगस्त को 11 दोषियों को छूट दी थी। यह राज्य सरकार की 1992 की छूट और आजीवन दोषियों के लिए समय से पहले रिहाई नीति के तहत किया गया था। गैंगरेप के दोषियों के रिहाई के समय कई लोगों ने इसे सरकार का गलत फैसला बताया था। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर लोगों ने इसका विरोध किया था।

बता दें कि दोषियों की रिहाई की जानकारी बिलकिस बानो को भी नहीं दी गई थी। दोषियों की रिहाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दो याचिकाओं पर नोटिस जारी किया था। माकपा नेत्री सुभाषिनी अली, पत्रकार रेवती लौल और शिक्षाविद रूप रेखा वर्मा ने दोषियों के रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मामले में एक याचिका दायर की थी।

क्या है बिलकिस बानो केस
3 मार्च, 2002 को भीड़ द्वारा बिलकिस के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। यह घटना गोधरा कांड के बाद की है। जिस समय बिलकिस बानो के साथ बलात्कार हुआ था उस वक्त वो गर्भवती थी। भीड़ ने बिलकिस की तीन साल की बच्ची समेत कुल 14 लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोषी सभी आरोपियों को गुजरात सरकार ने ‘अच्छे व्यवहार’ के आधार पर छूट दे दी थी। गुजरात सरकार ने जेल एडवाइजरी कमेटी की सिफारिश का हवाला दिया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...