15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालबीजेपी ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिंधिया और शिवराज भी...

बीजेपी ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिंधिया और शिवराज भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Published on

भोपाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। वहीं, कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं। बीजेपी ने एमपी की 24 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं 5 लोकसभा सीटों को होल्ड किया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया है। यहां से केपी यादव का टिकट काट दिया गया है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदि।शा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रीवा लोकसभा सीट से फिर से जनार्दन मिश्रा को टिकट मिला है। मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर से टिकट दिया गया है।

क्रमांक लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार का नाम
1 मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर
2 भिंड संध्या राय
3 ग्वालियर भारत सिंह कुशवाहा
4 गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया
5 सागर लता वानखेड़े
6 टीकमगढ़ वीरेन्द्र खटीक
7 दमोह राहुल लोधी
8 खजुराहो वीडी शर्मा
9 सतना गणेश सिंह
10 रीवा जनार्दन मिश्रा
11 सीधी डॉ राजेश मिश्रा
12 शहडोल हिमाद्री सिंह
13 जबलपुर आशीष दुबे
14 मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते
15 होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
16 विदिशा शिवराज सिंह चौहान
17 भोपाल आलोक शर्मा
18 राजगढ़ रोडमल नागर
19 देवास महेन्द्र सिंह सोलंकी
20 मंदसौर सुधीर गुप्ता
21 रतलाम अनीता नागर सिंह चौहान
22 खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
23 बैतूल दुर्गादाइ उइके
24 खरगोन गजेन्द्र पटेल

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...