1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमुस्लिम युवक के साथ होने वाली थी बीजेपी नेता की बेटी की...

मुस्लिम युवक के साथ होने वाली थी बीजेपी नेता की बेटी की शादी, भारी विरोध के बाद कैंसिल

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी नेता और पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी की शादी एक 28 मई को मुस्लिम युवक के साथ होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. पूर्व विधायक ने कहा कि बेटी की खुशी के लिए वह मुसलमान युवक के साथ शादी कराने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया को देखते हुए फिलहाल शादी कैंसिल कर दी गई है.

बीजेपी नेता ने कहा, “जैसा माहौल बनाया गया है, उसे देखते हुए दोनों परिवारों ने साथ बैठकर यह फैसला लिया है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पुलिस के साए में शादी करवाना शोभा नहीं देता. माहौल अनुकूल नहीं होने और जनता का ध्यान रखते हुए दोनों परिवारों ने तय किया है कि आगामी 26, 27 और 28 को होने वाले विवाह कार्यक्रम न किए जाएं.” वहीं, मोनिस के पिता रईस ने 28 मई को होने वाले विवाह कार्यक्रम रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है.

अमेठी के रहने वाले शख्स से होनी थी शादी
बता दें कि यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका और उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी मोहम्मद मोनिस की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों वीएचपी, बजरंग दल ने शुक्रवार को कोटद्वार, पौड़ी में इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया था. उन्होंने बेनाम का पुतला भी फूंका था.

हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार छपवाया था कार्ड
विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ ने ऐसे विवाह को गलत बताते हुए कहा, “बेनाम की बेटी को या तो इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए या उनके होने वाले दामाद को हिंदू धर्म अपनाना चाहिए.” पहले यशपाल विवाह कार्यक्रम को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित करना चाहते थे, लेकिन व्यापार मंडल के विरोध बाद शहर से करीब छह किलोमीटर दूर घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक वेडिंग प्वाइंट में विवाह का आयोजन रखा और इसके लिए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी का कार्ड भी छपवाया. हालांकि 28 मई को तय यह विवाह कार्यक्रम रद्द हो गया है.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...