12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'BJP नेताओं को संगम का पानी भिजवाना चाहिए, उसी से नहाएं-खाना बनाएं',...

‘BJP नेताओं को संगम का पानी भिजवाना चाहिए, उसी से नहाएं-खाना बनाएं’, अखिलेश का तंज

Published on

लखनऊ ,

समाजवादी पार्टी को योगी सरकार का बजट रास नहीं आया. बजट पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह इनका सेकेंड लास्ट बजट था, इसके बाद आखिरी होगा, फिर हमारी सरकार आएगी. अखिलेश ने कहा कि इनके कई बजटों को देखें तो वो इन लोगों के घोषणा पत्र से मेल नहीं खाते. बिना विजन के बजट आया है, कोई क्लैरिटी नहीं है बजट में.

वहीं, सीएम योगी द्वारा संगम का पानी का शुद्ध बताए जाने पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के सभी नेताओं को संगम का पानी भिजवाना चाहिए, वो उसी से खाना बनाएं, नहाएं और पिएं. यह पानी विधानसभा में भी रख देना चाहिए और उनको पिलाना चाहिए. आखिर सीएम को पता ही नहीं कि यह बैक्टीरिया कहां से आता है.

बकौल सपा मुखिया- हर बार बजट आता है और सरकार यही कहती है कि ये यूपी का सबसे बड़ा बजट है. हर बजट पहले से बड़ा ही होगा. इस बार का बजट नहीं बल्कि बड़ा ढोल है, जिसमें आवाज तो बहुत है लेकिन अंदर से खाली है. पूरा का पूरा बजट खोखला है. इस बजट का झोला खाली है. जनता को लग रहा है बजट आया ही नहीं है. वह पूछ रही है कि प्रवचन तो आया लेकिन बजट कब आएगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि ये पहली सरकार है जो उर्दू का विरोध उर्दू में ही कर रह थी. उन्होंने भाषण में कई बार उर्दू शब्दों का उपयोग किया, जैसे- बदनाम, बख्शा नहीं जाएगा, मौत, हादसा, जान, हसीन, अगर, बाद आदि. कोई बताए कि रेल की हिंदी क्या है, ‘गैर’ की हिंदी क्या होती है, क्रिकेट, स्टेशन, इंटरनेट और मेट्रो जैसे शब्दों की हिंदी क्या होती है.

पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस बजट को देखकर किसानों की उम्मीदों का खेत सूख गया है. महिलाओं के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं कि घर कैसे चलाएंगे, आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं है, लोग कह रहे हैं कि सरकार का प्रवचन तो गया है अब बजट कब आएगा.

बकौल अखिलेश- यूपी का बजट देखकर सारे मंत्री और विधायक भी निराश हैं क्योंकि इसमें उनके लिए और उनके विभाग के लिए कुछ नहीं है. आखिर उन्हें ही जनता को फेस करना है, किस मुंह से करेंगे. बीजेपी ने इस बजट में भी अपने संकल्प पत्र के वादे पूरे नहीं किए, उनका नौंवा बजट भी फेल रहा. इस वर्ष के बाद सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी जिसके बाद नई सरकार सत्ता में आएगी.

 

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...