8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'मुझको चुप कराने के चक्कर में BJP ने गंवा दिए 63 सांसद...',...

‘मुझको चुप कराने के चक्कर में BJP ने गंवा दिए 63 सांसद…’, महुआ मोइत्रा ने संसद में ऐसे किया कमबैक

Published on

नई दिल्ली,

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को लोकसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी की पुर्जोर आलोचना की. उन्होंने कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश करते-करते बीजेपी को 63 सांसदों से हाथ धोना पड़ा, जिन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में सवाल के बदले कैश मामले में दिसंबर 2023 में 17वीं लोकसभा से अपने निष्कासन का जिक्र करते हुए कहा, “पिछली बार जब मैं खड़ी हुई थी, तो मुझे बोलने नहीं दिया गया था. सत्तारूढ़ दल को एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी है.”

मोइत्रा ने कहा, “मुझे चुप कराने की कोशिश में जनता ने उन्हें चुप करा दिया, जिससे उन्हें 63 सांसद गंवाने पड़े… मुझको बिठाने के चक्कर में जनता ने आपको बिठा दिया, आपके 63 सांसद गंवा दिए.”

सेंगोल पर महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी भविष्य में विपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर पाएगी. मोइत्रा ने संसद में सेंगोल को स्थापित किए जाने की निंदा की और बीजेपी के ‘राज तंत्र’ की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के ‘लोक तंत्र’ पर हावी हो गया है.

टीएमसी सांसद ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
टीएमसी सांसद ने राष्ट्रपति के भाषण में महत्वपूर्ण मामलों को छोड़ने, संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने और चुनाव आयोग के कथित पक्षपात सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की.

ट्रेनों की टक्कर पर भी सदन में सरकार से किया सवाल
पश्चिमं बंगाल के कृष्णानगर की सांसद मोइत्रा ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में भी चिंता जताई, जिसमें ट्रेन टक्कर परिहार प्रणाली (कवच) की कमी की वजह से ट्रेन की टक्कर जैसी घटनाएं और हवाई अड्डों पर छत गिरने और सुरंग में पानी भरने जैसे एविएशन सेक्टर के मुद्दे शामिल हैं. मोइत्रा ने ऐसे खतरों से बचने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में उचित योजना के जरूरतों पर जोर दिया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...