17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिप्रियंका गांधी पर बयान देकर घिरे BJP मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कांग्रेस...

प्रियंका गांधी पर बयान देकर घिरे BJP मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कांग्रेस ने बताया- महिला विरोधी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता और वायनाड से पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस पार्टी ने यह आरोप लगाया है और पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इतनी गंदी और ओछी टिप्पणी की जितनी भर्त्सना करूं वो कम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मंत्री ने यह साबित कर दिया कि उनकी और बीजेपी की सोच महिला विरोधी है.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “UP BJP में एक निहायती बद्दिमाग मंत्री है, उनका नाम है दिनेश प्रताप सिंह. उन्होंने इतनी गंदी और ओछी टिप्पणी एक महिला के लिए की और प्रियंका गांधी के लिए की कि उसकी जितनी भर्त्सना करूं वो कम है, लेकिन असलियत ये है कि दिनेश प्रताप सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनकी और भारतीय जनता पार्टी की कितनी महिला विरोधी कितनी अभद्र, कितनी भद्दी कितनी गन्दी सोच है.” दिनेश प्रताप ने कहा था, “अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े. बूढ़ी जो हो गई.”

अपनी हार से उबर नहीं पाएं हैं दिनेश प्रताप!
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी मंत्री पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है वो वही बोल सकता है जो वस्तुतः महिलाओं का विरोधी हो, लेकिन मैं दिनेश प्रताप सिंह जैसे आदमी से एक बात कहना चाहती हूं. आपने अपने असली चाल चरित्र का परिचय तो दे दिया, लेकिन एक बात ये भी सच है कि जो हार आपकी हुई और जो करारी हार आपकी रायबरेली में हुई उससे आप अभी तक उभर नहीं पाए हैं.”

सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे!
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “लगता है आपके मन की ये कुंठा है कि आप प्रियंका गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन BJP आप ही के जैसे लोगों से भरी है. फिर चाहे वो कुलदीप सिंह सेंगर हो या ब्रजभूषण सिंह हो या दिनेश प्रताप सिंह हो सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. आप ही के जैसे लोगों ने BJP को और आप ही के जैसे लोगों ने इस समाज को महिला विरोधी बनाने में पूरा योगदान दिया है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “मैं इतना कहना चाहती हूं कि चुनावी हार से उभरिए और महिलाओं की इज्जत करना सीखिए. आप राजनैतिक और सार्वजनिक जीवन में होने लायक इंसान नहीं हैं. आप जितने निकम्मे मंत्री हैं उससे निहायती घटिया इंसान भी हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...