4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य25 हजार के इनामी बदमाश के समर्थन में अपनी ही योगी सरकार...

25 हजार के इनामी बदमाश के समर्थन में अपनी ही योगी सरकार को घेरेंगे भाजपा विधायक सांगा

Published on

कानपुर,

माना जाता है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों पर सख्त है. सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अपराधियों-बदमाशों के खिलाफ खुली छूट दे रखी है. मगर इसके उल्ट कानपुर के बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा 25 हजार इनामी बदमाश को छुड़ाने के लिए पुलिस से लगातार भिड़ रहे हैं.

बता दें कि जिस अपराधी का भाजपा विधायक सांगा बचाव कर रहे हैं, उसके ऊपर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं और वह वांछित भी चल रहा था. अब जब कानपुर पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया तो उसके बचाव में भाजपा विधायक सांगा आ खड़े हुए हैं. जिस तरह से भाजपा विधायक सांगा 25 हजार इनामी बदमाश के बचाव में खडे़ हुए हैं, वह हर किसी को हैरान कर रहा है.

थाने में जमकर की थी पुलिस अधिकारियों से नोक-झोंक
आपको बता दें कि कल यानी 4 जुलाई के दिन पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया था और वह उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. जैसे ही ये बात भाजपा विधायक सांगा को पता चली, वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने आ गए और पुलिस से भिड़ने लगे. इस दौरान उन्होंने अपराधी को बचाने की काफी कोशिश की और उल्टा पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए.

25 हजार के इनामी और वांछित रहे अपराधी को लेकर भाजपा विधायक का कहना था कि पुलिस ने उसे फर्जी तरीके से फंसाया है और उसके साथ खूब मारपीट की गई है. सांगा ने कहा था कि पुलिस उसे गलत तरीके से फंसा रही है. इसको लेकर उनकी बात पुलिस कमिश्नर से भी हुई थी. मगर अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर रही है. बता दें कि इसको लेकर सांगा और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई थी. मगर आखिर में पुलिस ने भाजपा विधायक की नहीं सुनी और आरोपी को जेल भेज दिया.

अब कानपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर घेरने का कर दिया ऐलान
बता दें कि अब पुलिस एक्शन के खिलाफ और अपराधी वाले मामले को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कानपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर घेरने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने समर्थकों से भी इसको लेकर कह दिया है. सांगा ने समर्थकों से कह दिया है कि वह कल यानी शनिवार के दिन पूरी तरह से तैयार रहें. सांगां सोशल मीडिया पर भी ‘चलो सरसैया घाट’ का पोस्टर डाला गया है.

हम करेंगे कमिश्नर ऑफिस का घेराव- BJP MLA सांगा
भाजपा विधायक अभिजीत सांगा ने फोन पर बात करते हुए कहा कि हमारे लोगों का उत्पीड़न हो रहा है और हमारी बात नहीं सुनी जा रही है. ऐसे में ये कदम उठाना जरूरी है. हम कल पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराब करने जा रहे हैं. ये बात सीएम तक जानी चाहिए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...