13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबीजेपी सांसद पर भीड़ ने किया हमला, मणिपुर में फिर बिगड़े हालात

बीजेपी सांसद पर भीड़ ने किया हमला, मणिपुर में फिर बिगड़े हालात

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर में सामुदायिक तनाव के 25 दिन बाद भी हालात काबू में नहीं हैं. बीते दो दिन से राज्य में फिर अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गई है. गुरुवार बीती रात को सामने आया है कि भीड़ ने एक बीजेपी नेता पर हमला कर दिया. स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा को बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस झड़प में मैरी कॉम के पैतृक गांव पर हमला होने की खबर भी सामने आई है.

इम्फाल में फिर बढ़ गया तनाव
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. सामने आया है कि भीड़ ने सांसद और बीजेपी के प्रमुख नेता राजकुमार रंजन सिंह पर हमला कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. बीती रात मणिपुर के इंफाल पूर्व में कोंगपा नंदेई लेइकेई में भारी भीड़ जमा हो गई थी. बाद में सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया था. इंफाल पूर्व और पश्चिम दोनों में पूर्णकालिक कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके अलावा बिष्णुपुर और तेंगोपॉल में भी 24 घंटे कर्फ्यू लगाया गया है. इन जिलों में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है.

सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी
इंडियन आर्मी ने ट्वीट कर के कहा, ऑपरेशन जारी है. पूरे मणिपुर को सेना और असम राइफल्स ने अपने कब्जे में ले लिया है. सेना की ओर से बताया गया कि इंफाल पूर्व और चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों ने दो समुदायों के बीच गोलीबारी की घटना को रोका. इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की और ऊंचे इलाकों की तरफ भाग गए. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

मणिपुर में सोमवार से फिर बढ़ा तनाव
बता दें कि, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को एक बार फिर से इलाके में तनाव बढ़ गया. राजधानी इम्फाल के न्यू लाम्बुलेन इलाके में भीड़ ने घरों में आग लगा दी थी. इसके बाद आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया था. एक बार फिर से राज्य में हिंसा भड़कने की वजह से कर्फ्यू लगाया गया है.

सामने आया था कि सोमवार को राज्य में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया. आगजनी की खबरें आने के बाद पांच दिन के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था. बताया गया कि सोमवार सुबह इम्फाल के न्यू चेकन बाजार इलाके में हिंसक झड़प हो गई थी. आगजनी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. स्थिति को काबू करने के लिए सेना के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है.

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...