12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहार में BJP सांसद पर ईंट-पत्थर से हमला, बाल-बाल बचे जनार्दन सिंह...

बिहार में BJP सांसद पर ईंट-पत्थर से हमला, बाल-बाल बचे जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान डीएम

Published on

सिवान:

बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में एक बड़ी घटना घटी है। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना तेगड़ा हरकेशपुर गांव में हुई, जहां केंद्रीय विद्यालय बनना है। सांसद और डीएम जमीन का निरीक्षण करने गए थे। ग्रामीणों ने जमीन पर अपना दावा बताते हुए हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर वहां से भेजा।

जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे सांसद और डीएम
जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराजगंज के टेगड़ा हरकेशपुर गांव की है। यहां एक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होना है। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सांसद और डीएम पर पत्थर, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने बीजेपी सांसद और डीएम को गाड़ी में बिठाकर वहां से सुरक्षित निकाला। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए।

केंद्रीय विद्यालय का होना है निर्माण
बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होना है, वह गैर मजरूआ जमीन है। गैर मजरूआ जमीन का मतलब है, ऐसी जमीन जो सरकार की है, लेकिन किसी व्यक्ति विशेष को आवंटित नहीं की गई है। इस जमीन पर पिछले कई सालों से स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जमीन को सरकार को नहीं देंगे और ना ही इस पर केंद्रीय विद्यालय बनने देंगे। उनका कहना है कि इसी जमीन से उनकी रोजी-रोटी चलती है। वे इस जमीन पर खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

जमीन देना नहीं चाहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि इसी जमीन पर खेती करके उनका घर परिवार चलता है। वे इस जमीन को नहीं छोड़ना चाहते है। जब महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान के डीएम मुकुल कुमार केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन देखने पहुंचे, तो लोग गुस्से में आ गए। ग्रामीणों को लगा कि अब जल्द ही जमीन को खाली कराया जाएगा। जब सांसद और डीएम जमीन का निरीक्षण करने के बाद लौटने लगे, तब ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला और किसी तरह सांसद और डीएम की गाड़ी को वहां से निकाला। कहा जा रहा है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कुछ ग्रामीणों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...