18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालग्वालियर से बीजेपी सांसद विवेक शेजवलकर के एक्स पर स्पा और मसाज...

ग्वालियर से बीजेपी सांसद विवेक शेजवलकर के एक्स पर स्पा और मसाज का होने लगा प्रचार, तो मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

Published on

ग्वालियर

इंटरनेट की सुख सुविधाओं की दुनिया के अलावा एक काली दुनिया भी है, जिसमें अपराधी हमेशा सक्रिय रहते हैं। वे अपनी सक्रियता को दिखाने के लिए कभी भी किसी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके उसका गलत प्रयोग भी करते हैं। हैकिंग का एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आया है। जहां लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विवेक नारायण शेजवलकर के साथ देखने को मिला है। बीजेपी नेता के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया। सांसद के अकाउंट पर स्पा और मसाज का प्रचार होने लगा, जिसको लेकर सांसद का कहना है कि मामले को दिखाया जा रहा है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैक हो गया है। हैकरों ने हैक करके उस पर अश्लील कंटेंट डाला अपलोड कर दिया गया है। अपलोड किए गए सभी पोस्ट अरबी भाषा में हैं, जिन पर मसाज, बॉडी मसाज, स्पा का प्रचार भी किया जा रहा था। इतना ही नहीं अकाउंट हैक होने के बाद से सांसद शेजवलकर के पुराने पोस्ट भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। अकाउंट को इस तरह से हैक किया गया है कि उस पर केवल हैकर द्वारा डाली जा रही सामग्री ही नजर आ रही है। हैकर जो भी अश्लील वीडियो और फोटोस डाल रहा है वह सभी नजर आ रहे हैं।

हैकर द्वारा सांसद के अकाउंट पर डाली गई सामग्री को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्पा और बॉडी मसाज का प्रचार है। इसको देखकर माना जा रहा है कि सऊदी अरब के ही किसी हैकर ने उनका ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट हैक किया है। सांसद विवेक शेजलकर का कहना है कि अकाउंट को वापस रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली गई है। वहीं ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस घटना के बारे में पता तो चला है, लेकिन ऑफीशियली कोई कंप्लेंट अभी तक नहीं आई है। फिर भी टीम के द्वारा एक अकाउंट को चेक किया जा रहा है, जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जायेगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...