9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यBJP ने नीतीश को ऑफर किया रिटायरमेंट प्लान! तिलमिलाई JDU ने झट...

BJP ने नीतीश को ऑफर किया रिटायरमेंट प्लान! तिलमिलाई JDU ने झट से मीडिया में आकर दे दिया तगड़ा बयान

Published on

पटना

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिटायरमेंट प्लान ऑफर किया है। अश्विनी चौबे का बयान आने के तुरंत बाद जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ किया किया गृहमंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले रहे हैं। उनको उप प्रधानमंत्री का दर्जा प्राप्त कर दिया जाए तो बिहार धन्य होगा। इसके साथ ही हमें जगजीवन राम के बाद हमें दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। ये हमारी व्यक्तिगत इच्छा है।

अश्विनी चौबे का बयान आने के तुरंत बाद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि कोई क्या कहते हैं यह व्यक्तिगत संदर्भ नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की राजनीतिक जोड़ी ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से लकवाग्रस्त घोषित करा दिया है। लोकसभा चुनाव में हमने 30 सीटों पर शानदार विजय पताका फहराया। 174 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश कुमार बिहार के लिए उम्मीद है, जिसमें एलजेपी, बीजेपी, रालोमो के केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this