19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'BJP वाले कहीं मेरा नाम ना बदल दें, विधानसभा में चच्चू-चच्चू की...

‘BJP वाले कहीं मेरा नाम ना बदल दें, विधानसभा में चच्चू-चच्चू की माला जपते रहते हैं’, बोले शिवपाल यादव

Published on

लखनऊ ,

समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर शिवपाल सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग को लेकर यूपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग केवल नाम बदलते हैं, कहीं मेरा-तुम्हारा नाम ना बदल दें. सदन में मेरा नाम बदले दे रहे हैं, हमेशा चच्चू-चच्चू की माला जपते रहते हैं.

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग जनता में भ्रम फैलाते हैं, सदन में झूठ बोलते हैं, असल में कुछ मुद्दे राजनीतिक नहीं होते, मुख्यमंत्री उसे जबरन मुद्दा बना देते हैं. वहीं, सीएम योगी के लोहिया पर दिए बयान पर शिवपाल ने कहा कि लोहिया जी के ‘तथाकथित भक्त’ बनकर उनकी सीख को अपने हिसाब से तोड़ना-मरोड़ना बंद कीजिए. आप लोग रामराज्य की दुहाई देते हैं, लेकिन असल में टैक्सराज, डरराज और झूठराज चला रहे हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बीजेपी के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ रखने की मांग उठाई थी. बजट सत्र के दौरान मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उनकी इस मांग के बाद सियासी पारा हाई हो गया. सपा समेत दूसरे विपक्षी दलों ने इस मांग का विरोध किया और बीजेपी सरकार को नाम बदलने वाली सरकार करार दिया.

वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग पर कहा कि सभी सदस्यों को अधिकार है अपनी बात रखने का. जबकि, अंसल मामले पर डिप्टी सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा चोर की दाढ़ी में तिनका है. उधर, संभल मामले पर मौर्य ने बयान देते हुए कहा कि विरासत और विकास हमारी प्राथमिकता है, हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...