10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यभाजपाइयों ने हमें पीटा, बूथ पर तोड़फोड़ की- स‍िव‍िल लाइन में सपा...

भाजपाइयों ने हमें पीटा, बूथ पर तोड़फोड़ की- स‍िव‍िल लाइन में सपा समर्थकों का आरोप

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा, खतौली और रामपुर विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को हो रहे उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। सपा का आरोप है कि भाजपा गुंडई पर उतर आई है और लोगों को मतदान नहीं करने दे रही। इसके अलावा कई ट्वीट कर सपा ने लिखा कि प्रशासन द्वारा जबरन समाजवादी पार्टी के एजेंटों को धमकाया जा रहा है और उनके बस्ते भी छीने गए।

सपा समर्थकों का आरोप:
बता दें कि रामपुर उपचुनाव में सिविल लाइन्स में सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि हमारे बस्ते और वोटर लिस्ट हमसे छीन ली गई। सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा वालों ने हमारी कुर्सी-मेज तोड़ दी, हमें परेशान किया गया। लोगों का कहना है कि आखिर अब भाजपा संस्कार कहां रह गए, चुनाव आयोग कहां है? भाजपा के लोग खुले लोग इस तरह के काम कर रहे हैं लेकिन कोई बोलने वाला नहीं है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के आधिरकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, “खतौली विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डांटकर भगा रहे हैं। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो।” बता दें कि इस ट्वीट में सपा ने चुनाव आयोग को भी टैग किया है।

बता दें कि सपा भले ही अराजकता का आरोप लगा रही हो लेकिन डीआईजी रेंज सुधीर कुमार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “उपचुनाव में कोई दिक्कत नहीं है, सब शांति से चल रहा है। शांति व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। हम लोग ड्रोन से निगरानी रख रहे हैं।”डीआईजी रेंज ने धांधली के आरोपों पर कहा कि कहीं भी किसी नहीं रोका जा रहा है, इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। यहां सभी प्रेस के लोग टहल रहे हैं, किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...