18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालRahul Gandhi को BJP कार्यकर्ताओं ने दिए आलू, कहा- अब सोना दीजिए,...

Rahul Gandhi को BJP कार्यकर्ताओं ने दिए आलू, कहा- अब सोना दीजिए, जवाब में कांग्रेस नेता ने दी Flying Kiss

Published on

भोपाल/शाजापुर,

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश से गुजर रही है. आज जब यात्रा शाजापुर जिले में पहुंची तो राहुल गांधी खुली जीप में सवार थे. इस दौरान रोड किनारे खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए. राहुल गांधी ने जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को देखा तो काफिला रोककर जीप से उतरकर नीचे आए और सीधे उनके पास गए, उनसे हाथ मिलाने लगे.

बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी  को देने के लिए आलू लेकर आए थे और इसके बदले सोना देने की मांग कर करने लगे. इस पर राहुल गांधी मुस्कुराए और बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस मांग पर फ्लाइंग किस देने लगे और फिर वापस अपनी जीप में सवार हो गए.

दरअसल राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होता है, जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर एक ओर से आलू डालकर दूसरी ओर से सोना निकालने की बात करते दिखते हैं. हालांकि इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि बीजेपी आईटी सेल एडिट करके वीडियो शेयर करती है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिए आलू
इसी वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू दिए और उनसे सोना की मांग करने लगे. आलू लेते समय राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से हंसकर कहा कि आलू देते वक्त घबराएं नहीं. इसके बाद राहुल गांधी ने आलू ले लिए और बदले में उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया और उन्हें फ्लाइंग किस भी दी.

इस दौरान एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे. बता दें कि शाजापुर के बाद राहुल गांधी उज्जैन जाएंगे जहां पर अब से कुछ देर बाद वे महाकाल के दर्शन करेंगे.

राहुल गांधी की यात्रा पर CM मोहन यादव ने क्या कहा?
वहीं राहुल गांधी की उज्जैन यात्रा को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा, “देव दर्शन करने की नगरी है उज्जैन यही शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान के दर्शन अच्छे से कर लें. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, राहुल गांधी पश्चाताप करें कि मंदिर का आमंत्रण उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था. वह जनता से माफी भी मांगें. मंदिर को लेकर उनके पार्टी के नेता आज भी पश्चाताप क्यों करते हैं. मध्य प्रदेश सद्भावना शांति का टापू है. जिस भाव से वह यात्रा कर रहे हैं. वह फलीभूत नहीं होगी. जिंदगी भर जिस पार्टी ने अन्याय किया. वह न्याय के प्रश्न ढूंढते हैं. पहले किए गए अपराधों के मामले में कांग्रेस क्यों सार्वजनिक माफी नहीं मांगती. मैं उम्मीद करता हूं, राहुल गांधी इन सब बातों के उत्तर देंगे.”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...