4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसम्राट नहीं बनने जा रहे बीजेपी का 'CM फेस'? पार्टी को 'बिहार...

सम्राट नहीं बनने जा रहे बीजेपी का ‘CM फेस’? पार्टी को ‘बिहार के योगी’ की तलाश

Published on

पटना

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। सबसे बड़ी चर्चा ये है कि पार्टी ने सम्राट को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी ये कि वो बिहार में सीएम पद के लिए एक ऐसा चेहरा ढूंढें जो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मेल खाता हो। यानि वो चेहरा जिसे सख्त हिंदुत्व के एजेंडे के साथ आगे रखा जा सके। हालांकि ये सिर्फ चर्चा भर है, लेकिन सियासी गलियारे में फिलहाल यही बातें हो रही हैं। वहीं हाल के दिनों में जिस तरह से भाजपा के नेता मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बयान दे रहे हैं, उससे यह साफ है कि भाजपा में अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा हो रही है। इधर, गौर करने वाली बात है कि भाजपा के नेता जातीय मुद्दों के बजाय हिंदुत्व के मुद्दे को हवा दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि बीजेपी अब कभी भी नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी और अगले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ लड़ेगी।

अचानक से बिहार बीजेपी के सीएम फेस की चर्चा क्यों?
भाजपा ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक कुशल वक्ता को सामने लाने की कोशिश की है। इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचने पर सम्राट चौधरी सीएम का चेहरा संबंधित नारे लगवा चुके हैं। इधर, शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम की चर्चा की। यहां गौर करने लायक बात ये है कि बिहार बीजेपी में कभी भी मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा नहीं हुई थी। पिछले 17 सालों में नीतीश के नेतृत्व में ही सरकार बनती रही है। बीजेपी इस दौरान बड़े भाई की भूमिका के बाद भी नीतीश की पिछलग्गू बनी रही।

बीजेपी को नहीं नहीं मिल रहा ‘नया आदमी’- प्रशांत किशोर
चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कहते हैं कि ‘भाजपा आज तक एक भी नेता ऐसा नहीं खोज पाई जिसे नेतृत्व लायक माना जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है, जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट भाजपा को मिल रहा है। बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है।’

बीजेपी को बिहार में योगी जैसे चेहरे की तलाश- सूत्र
बीजेपी के सूत्रों ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक पार्टी को यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त हिंदुत्ववादी चेहरे की तलाश है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि बीजेपी किसी गठबंधन के बिना भी अपने दम पर बिहार में चुनावी मैदान में उतर सकती है। गौर से देखें तो भाजपा नए चेहरे को अभी से ही सामने लाने लगी है जो विरोधियों के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कहते हैं कि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां जिसे जो कार्य या दायित्व मिलता है, उसे निभाया जाता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भाजपा के बूथस्तर का अध्यक्ष भी नीतीश कुमार से कहीं अच्छे से बिहार चला लेगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...