15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeराजनीतिBJP ने राहुल के लिए चली 'पहले आप' वाली चाल, जानें अविश्वास...

BJP ने राहुल के लिए चली ‘पहले आप’ वाली चाल, जानें अविश्वास प्रस्ताव की सबसे हैरान करने वाली बात

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज सत्ता पक्ष की तरफ से मुख्य मुद्दा फिर से राहुल गांधी बन गए। दरअसल, जैसे ही सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमें तो राहुल गांधी से चर्चा की शुरुआत करने की जानकारी मिली थी। लेकिन अभी गौरव गोगोई क्यों बोल रहे हैं? ऐसा क्या हुआ कि राहुल का चर्चा नहीं कर रहे हैं? यही नहीं, जब विपक्ष के पहले वक्ता के रूप में गौरव गोगोई ने बोल लिया तब भी बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल नहीं बोलने का मुद्दा उठा दिया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की चर्चा की शुरुआत करने वाले नेता के नाम को लेकर पूछने लगे। उन्होंने कहा कि सर हम तो राहुल गांधी को सुनना चाहते थे। ऐसा क्या हुआ कि 11.55 तक तो चर्चा की शुरुआत करने वाले में राहुल का नाम पहले थे अब गौरव गोगोई बोल रहे हैं। हम तो उनको सुनना चाहते थे। अध्यक्ष ने जैसे ही विपक्ष की ओर से चर्चा के लिए गौरव गोगोई का नाम लिया वैसे ही बीजेपी ने तंज कसना शुरू कर दिया। बीजेपी के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की तैयारी नहीं थी। राहुल कभी सावरकर नहीं हो सकते हैं।

निशिकांत दुबे ने भी छेड़ा राहुल का जिक्र
सत्ता पक्ष की तरफ से जब निशिकांत दुबे बोलने के लिए उठे तो उन्होंने भी राहुल गांधी के पहले नहीं बोलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी मुझे लगता था कि अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल जी बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने गौरव गोगोई की चर्चा सुनी। मणिपुर की बड़ी चर्चा हुई। मैंने सोचा की राहुल जी भी बोलेंगे। उनके इस बयान के बाद सदन में काफी हंगामा होने लगा।

राहुल गांधी का भाषण नहीं हुआ, ये गुगली खा गए
जब बीजेपी राहुल के भाषण को लेकर कांग्रेस पक्ष पर हमला बोल रहे थे तभी अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये सोच रहे थे राहुल गांधी का भाषण होगा लेकिन राहुल गांधी का भाषण नहीं हुआ तो ये गुगली खा गए।

Latest articles

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही: 450 ग्राम की नवजात को मृत घोषित कर थमाया डेथ सर्टिफिकेट, 4 घंटे बाद पिता ने चलती देखीं सांसें

भोपाल भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल में संवेदनहीनता और चिकित्सकीय लापरवाही का एक सनसनीखेज...

अयोध्या बायपास चौड़ीकरण के विरोध में बवाल, झुग्गीवासियों ने लगाया जाम; लट्ठ लेकर दौड़े लोग

भोपाल राजधानी के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदलने के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...