25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकाली फिल्म, हूटर और दबंगई... नोएडा पुलिस ने BJP नेता की निकाली...

काली फिल्म, हूटर और दबंगई… नोएडा पुलिस ने BJP नेता की निकाली हेकड़ी!

Published on

ग्रेटर नोएडा,

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राहुल भाटी की दबंगई सामने आई है. हालांकि, नोएडा पुलिस ने बीजेपी नेता की सारी हेकड़ी निकाल दी और कार का चालान तो किया ही, साथ में आरोपी नेता को गिरफ्तार करके धारा 151 तक कार्रवाई भी की गई है. मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, देर रात दनकौर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान तेजी से एक स्विफ्ट डिजायर बिलासपुर से सिकंदराबाद रोड की तरफ श्यामपुर मंडी की तरफ जा रही थी. गाड़ी तेज हूटर बजाते हुए आई और गाड़ी पर बीजेपी का झंडा और महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद का स्टिकर भी लगा हुआ था.

पूछताछ करने पर जब पुलिस ने आरोपी राहुल भाटी से बात की तो उसने खुद को गाजियाबाद का बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बताया और साथ ही शराब के नशे में पुलिस के साथ जमकर बदतमीजी भी की. इसके बाद पुलिस ने बीजेपी नेता राहुल भाटी की सारी हेकड़ी निकाल दी. उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया.

गाड़ी को सीज करने के साथ ही आरोपी राहुल भाटी को जेल भेज दिया गया. इस मामले पर गाजियाबाद बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन मीणा ने बताया कि राहुल बाटी गाजियाबाद के गांधी नगर इलाके का बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है.

इस मामले पर ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीती रात स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार युवक ने अपनी गाड़ी पर हूटर सायरन और काली फिल्म लगा रखी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसको रोका तो पुलिस के साथ भी अभद्रता की, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत गाड़ी को सीज किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...