9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाली चिट्ठी, खौफ में...

दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाली चिट्ठी, खौफ में पेरेंट्स, बोले-काश ये फेक ईमेल हो

Published on

नई द‍िल्ली ,

दिल्ली के करीब 60 स्कूलों को बम रखे होने की धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया. पेरेंट्स को जैसे ही स्कूलों की तरफ से यह जानकारी भेजी गई तो पेरेंट्स खौफजदा होकर स्कूल पहुंचे. स्कूलों के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ‍िभावकों के पहुंचने से हड़कंप मच गया.पेरेंट्स ने कहा कि स्कूलों को जब सुबह ही ईमेल मिल गया था तो उन्हें हमें पहले ही मैसेज भेज देना चाहिए.पुलिस ने पेरेंट्स को कहा कि वो पैनिक न क्र‍िएट करें.

जिन स्कूलों को ये धमकी मिली, उनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं.द्वारका के हाई प्रोफाइल DPS स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई. सुबह छह बजे दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. पूरे स्कूल की तलाशी की गई.

उधर, स्कूल की तरफ से बच्चे को वापस ले जाने के लिए मैसेज मिला, अभ‍िभावक हड़बड़ी में स्कूल पहुंच गए. एक अभ‍िभावक ने बताया कि हमें स्कूल से यह नहीं बताया गया था कि बच्चे को क्यों वापस भेज रहे हैं. अभ‍िभावक दिव्य ने कहा कि मेरी बेटा डीपीएस द्वारका में पढ़ता है, लेकिन स्कूल से सुबह ही मैसेज आया था कि स्कूल किसी व‍िशेष कारण से बंद रहेगा. लेकिन कई अभ‍िभावक जो मैसेज नहीं देख पाए, उनके बच्चे स्कूल पहुंच गए थे.

अभ‍िभावक दिव्य ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि बम की खबर है तो मैं भी हड़बड़ा गया, मैं स्कूल पहुंचा जहां पुलिस जांच में जुटी थी. एक अभ‍िभावक ने कहा कि ये बहुत डराने वाली घटना है. स्कूल में आकर जब इस बारे में पता चला मैं एकदम से पैन‍िक हो गया.एक अन्य अभ‍िभावक ने कहा कि एकाध को छोड़कर बाकी स्कूलों की तरफ से कोई ऐसा मैसेज नहीं आया. स्कूल अगर इनफॉर्म कर देते तो हम इतना परेशान नहीं होते. मदर मेरी स्कूल के एक अभ‍िभावक ने कहा कि मेरी बेटी नौवीं में है, उसके पेपर हो रहे. हम मैसेज देख नहीं पाए थे तो स्कूल पहुंच गए, यहां भगदड़ मची हुई थी. इस घटना से बच्चों के मन में भी डर बैठ गया है, हम चाहते हैं कि काश ये फेक ईमेल हो.

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल किए गए. 60 से ज्यादा बॉम्ब कॉल्स स्कूलों से पुलिस और दमकल को मिले, इनमें 40 करीब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं. ईमेल के आईपी एड्रेस से लगता है कि ये ईमेल देश से बाहर से किया गया है. मामले में जांच जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगह ईमेल आए हैं. इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है. एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है.

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को अक्सर इसी तरह धमकी भरे ईमेल किए जाते रहे हैं. फरवरी महीने में दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को इसी तरह का ईमेल किया गया था. साकेत के एमिटी स्कूल को भी फरवरी में इसी तरह का ईमेल किया गया था. इस ईमेल में स्कूल से पैसे भी मांगे गए थे.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...