7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यबॉयफ्रेंड ने की नाबालिग लड़की की हत्या, मां को भी उतारा मौत...

बॉयफ्रेंड ने की नाबालिग लड़की की हत्या, मां को भी उतारा मौत के घाट, 4 दिन से घूम रहा था साथ

Published on

राजमुंदरी ,

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में रविवार को एक 37 साल की महिला और उसकी 17 साल बेटी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. राजमुंदरी पूर्व उप-मंडल पुलिस अधिकारी बी विद्या ने एजेंसी को बताया कि पीड़ित राजमुंदरी ग्रामीण के हुकुमपेट के डी-ब्लॉक में अपने घर में खून से लथपथ पाए गए.

विद्या ने कहा,’मां की पहचान मोहम्मद सलमा के रूप में हुई है.’ उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध के सिलसिले में आरोपी शिव कुमार की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि 20 साल का कुमार मां और बेटी के साथ रह रहा था और माना जाता है कि वह नाबालिग लड़की के साथ रिश्ते में था.

पुलिस ने बताया कि कुमार, सलमा और नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से साथ थे, जबकि सलमा का भाई भी रविवार को सुबह 1 बजे तक उनके साथ था. हालांकि, जब सलमा का भाई मीट की दुकान से काम से लौटा, तो उसने उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को फोन किया. हत्याओं में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया था.

बता दें कि प्रेम प्रसंग में हत्या का कई मामले आए दिन सामने आते हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. जहां एक लड़की ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने आशिक को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को होली की रात अंजाम दिया गया था. अब पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हैरान कर देने वाली कत्ल की ये वारदात वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की है. जहां औसानगंज इलाके में 14 मार्च की रात इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था. दरअसल, शहर के जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज इलाके में डीएवी पीजी कॉलेज के पास रात लगभग 11 बजे दिलजीत उर्फ रंगोली की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के वक्त दिलजीत अपने घर के बाहर खड़ा था और अपनी पुरानी प्रेमिका से ही फोन पर बात कर रहा था.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...