11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलआने वाली है ब्रजभूषण शरण सिंह की शामत? महिला पहलवानों से मिलीं...

आने वाली है ब्रजभूषण शरण सिंह की शामत? महिला पहलवानों से मिलीं स्‍वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाति माल‍िवाल ने जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों से मुलाकात की है। उन्‍होंने अफसोस जाहिर किया है कि देश की शान बढ़ाने वाली ये रेस्‍लर इस कड़ाके की सर्दी में यहां प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। मालिवाल ने उनके संग मजबूती के साथ खड़े रहने का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने दिल्‍ली महिला आयोग की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। बताया है कि मामले में दिल्‍ली पुल‍िस और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्‍होंने रेसलिंग फेडरेशन के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन कोच के खिलाफ भी कठोर से कठोर कार्रवाई करने को कहा है जिनका नाम महिला रेस्‍लरों के यौन शोषण में आया है।

रेस्‍लर विनेश फोगाट ने बुधवार को रोते हुए चौंकाने वाले खुलासे में आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई सालों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। फोगाट ने उन्हें हटाने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलिंपियन विनेश ने यह भी दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर में कुछ महिलाएं हैं जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती हैं।

धरने पर बैठे हैं 30 चैंपियन पहलवान
बजरंग, विनेश, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता सुमित मलिक जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे 30 पहलवानों में शामिल हैं। विनेश ने कहा, ‘मैं कम से कम 10-12 महिला पहलवानों को जानती हूं जिन्होंने मुझे डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष से हुए यौन शोषण के बारे में बताया है। उन्होंने मुझे अपनी कहानियां सुनाईं। मैं अभी उनका नाम नहीं ले सकती। लेकिन हम देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलें तो मैं नामों का खुलासा जरूर कर सकती हूं।’

पूरे मामले पर दिल्‍ली महिला अयोग ने संज्ञान लिया है। दिल्‍ली महिला आयोग की चीफ स्‍वाति मालि‍वाल रेस्‍लरों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्‍होंने कहा कि इन रेस्‍लरों ने हमारे तिरंगे की शान बढ़ाई है। बड़े दुख की बात है कि उन्हें आज इस कड़ाके की सर्दी में सड़क पर बैठना पड़ रहा है। हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाएंगे।

द‍िल्‍ली मह‍िला आयोग ने अब तक क्‍या क‍िया है?
मालि‍वाल ने बताया कि इस मामले में दिल्‍ली पुलिस और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा गया है। तत्‍काल न्‍याय मिलने की बात कही गई है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्‍यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन कोचों के खिलाफ भी सख्‍त कार्रवाई की जानी चाहिए जिनका नाम मामले में आया है।

बृजभूषण शरण सिंह 2011 से डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष हैं। फरवरी 2019 में लगातार तीसरी बार वह प्रेसीडेंट चुने गए। यह और बात है कि फोगाट ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने खुद इस तरह के यौन शोषण का सामना नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के इशारे पर उनके करीबी अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली थी। कारण है कि उन्होंने टोक्‍यो ओलिंपिक खेलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनका ध्यान इन मुद्दों पर आकर्षित करने की हिम्मत दिखाई थी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...