15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलमहिला पहलवानों को कोठी पर बुलाते थे बृजभूषण, वर्षों से हो रहा...

महिला पहलवानों को कोठी पर बुलाते थे बृजभूषण, वर्षों से हो रहा शोषण; फिजियोथेरेपिस्ट का दावा

Published on

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में फिजियोथेरेपिस्ट परमजीत मलिक का बयान भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ा सकता है। परमजीत मलिक इंडिया टीवी को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में दावा किया कि महिला पहलवानों के आरोप सौ फीसदी सही हैं।

परमजीत मलिक के मुताबिक, महिला पहलवानों का कई वर्षों से शोषण हो रहा है। बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों को लखनऊ और दिल्ली स्थित अपनी कोठियों पर बुलाते थे। जो खिलाड़ी आने से मना करती थी उसे मैच खेलने से रोकते थे।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर बोलते हुए परमजीत मलिक ने कहा, ‘देखो जी आरोप 100% सही हैं, बल्कि आरोपी तो और भी कई लोग हैं, लेकिन बदनामी के कारण लड़कियां आगे नहीं आ पातीं। करीब 100 लड़कियां ऐसी होंगी जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस चीज से प्रताड़ित हुई होंगी, जैसे उनका मानसिक रूप से शोषण किया गया, शारीरिक रूप से शोषण किया गया।’

परमजीत मलिक ने बताया, ‘किसी का नंबर काटकर किसी को डाल दिया। कई वर्षों से ऐसा होता रहा है, लेकिन हमारी सोसाइटी ऐसी है कि हमारी लड़कियों की बदनामी हो जाएगी, क्योंकि ये जो शब्द है ना शोषण… तो लोग बदनामी से डरते हैं। बाकी जो आरोप लगा रही हैं, वे सौ पर्सेंट सही हैं।’

परमजीत मलिक ने यह भी कहा, ‘मैं अकेला ही ऐसा नहीं हूं, जो भी कुश्ती से जुड़े हुए हैं, जितने भी कोचेस हैं, रेफरीज हैं और जो भी मैनेजमेंट में खिलाड़ी रहे हैं, सब जानते हैं। लोगों ने थोड़ी बहुत आवाज उठाई भी, लेकिन उन्हें दबा दिया गया।’

बृजभूषण शरण सिंह के साथ काम करते हुए क्या कुछ ऐसा देखने को मिला के सवाल पर परमजीत मलिक ने कहा, ‘जब भी कोई छोटे मोटे ट्रायल या टूर्नामेंट होते थे तो वे (बृजभूषण सिंह) बच्चों के पास आते थे तो किसी के गले में हाथ डाल देते थे। किसी के पीठ पर हाथ घुमाना, थपथपी मारना। उनके लिए एक सामान्य बात थी।’

परमजीत मलिक ने बताया, ‘उन्होंने (बृजभूषण सिंह) कैंप में अपने सब चेले चपाटे रख रखे थे। रेफरी तो कभी कभी टूर्नामेंट कराने जाते हैं। लड़कियों ने मुझसे भी शिकायत की है। साल 2006 में मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इसके बाद मुझे वहां से रातोंरात भगा दिया था।’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...