28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश PM ऋषि सुनक 15 मंत्रियों संग हार जाएंगे अगला चुनाव! सर्वे...

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक 15 मंत्रियों संग हार जाएंगे अगला चुनाव! सर्वे रिपोर्ट में दावा

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके 15 कैबिनेट मंत्रियों को ब्रिटेन में होने वाले आगामी चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ सकता है. ब्रिटेन में किए गए एक विश्लेषण के आधार पर ये दावा किया जा रहा है.द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ऋषि सुनक के अलावा डिप्टी पीएम डोमिनिक राब (Dominic Raab), स्वास्थ्य सचिव स्टीव बार्कले, विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, रक्षा सचिव बेन वालेस, बिजनेस सेक्रेटरी ग्रांट शाप्स, कॉमन्स लीडर पेनी मोर्डंट और पर्यावरण सचिव थेरेसी कॉफी सहित कंजर्वेटिव पार्टी (टोरी) के वरिष्ठ सदस्यों को आने वाले चुनाव में हार का खतरा है.

ब्रिटेन में 2024 के दौरान होने वाले आम चुनाव के लिए कराए गए पोल में सामने आया है कि सिर्फ 5 कैबिनेट मंत्री ही इस चुनाव में अपनी सीट बचा पाएंगे, जिनके नाम जेरेमी हंट, सुएला ब्रेवरमैन, माइकल गोव, नादिम जवावी और केमी बडेनोच हैं.

वर्तमान कैबिनेट के ज्यादातर टोरी सांसदों के लिए लेबर पार्टी ही चुनौती बनकर सामने आ रही है, हालांकि, कुछ टोरी सदस्य दूसरी पार्टियों से भी हार का मुंह देख सकते हैं. जैसे रैब एशर और वाल्टन में लिबरल डेमोक्रेट्स से हार सकते हैं. वहीं, स्कॉटिश सचिव एलिस्टर जैक डमफ्रीज और गैलोवे में एसएनपी से हार सकते हैं.

बेस्ट फॉर ब्रिटेन संस्था द्वारा किए गए पोल के नतीजों के मुताबिक ब्रिटेन की 10 सबसे अहम सीटों पर लगातार उस पार्टी के उम्मीदवार ही जीतते हैं, जो बाद में सरकार बनाती है. इन 10 सीटों पर भी लेबर पार्टी की जीत हो सकती है.

ऋषि सुनक की सरकार को ब्रिटेन में कई मुद्दों को लेकर विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. बेस्ट फॉर ब्रिटेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाओमी स्मिथ का कहना है कि ऋषि सुनक की पूरी कैबिनेट हार की हकदार है. दरअसल, बेस्ट फॉर ब्रिटेन एक ऐसी संस्था है, जो अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों और यूरोपीय संघ के साथ घनिष्ठ संबंधों पर जोर देती है.

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में जल्द ही सभी छात्रों के लिए 18 वर्ष तक गणित की पढ़ाई अनिवार्य करने की बात कही थी. सुनक ने बताया था कि वह इस योजना पर काम कर रहे हैं. सुनक ने कहा था कि ब्रिटेन में 16 से 19 साल के बच्चों में से केवल आधे ही गणित पढ़ते हैं. इस आंकड़े में विज्ञान पाठ्यक्रम करने वाले छात्र और कॉलेज में पहले से ही अनिवार्य जीसीएसई का अध्ययन कर रहे छात्र शामिल हैं. उनके इस बयान का ब्रिटेन में कई लोगों ने विरोध भी किया था.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...