7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यभारत माता के जयकारे पर भड़के BSP सांसद दानिश अली, MLC से...

भारत माता के जयकारे पर भड़के BSP सांसद दानिश अली, MLC से हुई तीखी नोकझोंक

Published on

अमरोहा,

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब पूरे देश के 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा था. यहां बसपा सांसद कुमार दानिश अली मंच पर थे. इस दौरान एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे थे, तभी डॉ. हरी सिंह ने भारत माता की जय का नारा लगवाया. भारत माता के जयकारे लगते ही बसपा सांसद दानिश अली मंच पर कुर्सी से खड़े हो गए और सदन में बैठे लोगों पर चिल्लाने लगे.

बीजेपी नेताओं ने सांसद दानिश अली को शांत कराने की कोशिश की तो सांसद डाइस पर संबोधन के लिए खड़े एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो से जा भिड़े और माइक छीनने की कोशिश करने लगे. इस दौरान दानिश अली और एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बमुश्किल कुंवर दानिश अली को शांत करके मंच की कुर्सी पर बैठाया. उसके बाद दानिश अली कार्यक्रम बीच में छोड़कर ही चले गए.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली देश के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत शिलान्यास का कार्यक्रम था. इसमें बसपा सांसद दानिश अली भी पहुंचे थे. दानिश अली मंच पर थे. उसी दौरान एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को कार्यक्रम संबोधित करने को बुला लिया गया. जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो डाइस पर पहुंचे तो उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाने का आह्वान किया. बसपा सांसद दानिश अली नारा लगते ही भड़क गए.

बसपा सांसद ने भाजपा एमएलसी से की माइक छीनने की कोशिश
दानिश अली सदन में बैठे लोगों से जोर-जोर से बहस करने लगे. लोगों के साथ ही डाइस पर खड़े एमएलसी डॉ. हरी सिंह ने भी सांसद को शांत करने की कोशिश की. इस बीच सांसद और जोर से भड़क गए. वे चिल्लाते हुए डाइस पर पहुंच गए. सांसद दानिश अली ने हरी सिंह ढिल्लो से माइक छीनने की कोशिश की.

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी. इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को शांत कराया और बमुश्किल सांसद को मंच पर उनकी कुर्सी पर बैठाया, लेकिन दानिश अली फिर इस कार्यक्रम में नहीं रुके और प्रेस वार्ता करने के बाद कार्यक्रम से चले गए. फिलहाल यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

सांसद बोले- हमारे प्रयास से स्टेशन योजना में हुए शामिल
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि हमारे पिछले 4 साल के अथक प्रयास से मेरी लोकसभा क्षेत्र में अमरोहा और गजरौला स्टेशन योजना में शामिल किए गए. मैं उस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया और बाद में अमरोहा आया. दोनों स्टेशन रीमैप कराने के लिए मैंने लोकसभा में भी मुद्दा उठाया था. रेल मंत्री से मिलकर भी बार-बार अनुरोध किया था. अमरोहा रेलवे स्टेशन और गजरौला रेलवे स्टेशन का अब नवीनीकरण होना है.

सांसद दानिश अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हर सरकारी कार्यक्रम को भाजपा का और आरएसएस का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं. मैं सांसद होने के नाते उस कार्यक्रम में था. यह नहीं चाहते कि जो हम विकास कार्य कर रहे हैं, सांसद के रूप में उसका श्रेय हमें मिले. यह हर सरकारी कार्यक्रम को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में तब्दील कर रहे हैं.

75 साल में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सबने काम किया है. लेकिन इस समय लगता है कि जैसे यह देश 2014 से पहले आजाद हुआ. दानिश अली ने कहा कि विवाद सिर्फ इस बात को लेकर कि वह इस कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम बनाना चाहते थे, जिसका हमने विरोध किया. यह सरकारी कार्यक्रम है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...