27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeनीतू चंद्रा को 25 लाख रुपये के बदले सैलरीड वाइफ बनाना चाहता...

नीतू चंद्रा को 25 लाख रुपये के बदले सैलरीड वाइफ बनाना चाहता था बिजनसमैन, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

Published on

‘ट्रैफिक सिग्नल’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जान सबके होश उड़ जाएंगे। नीतू चंद्रा ने बताया कि एक बिजनसमैन ने उन्हें 25 लाख रुपये प्रति महीने के बदले उसकी वाइफ बनने का ऑफर दिया था। नीतू चंद्रा ने इसी इंटरव्यू में उस ऑडिशन का भी जिक्र किया, जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें तुरंत ही रिजेक्ट कर दिया था।

‘हर महीने 25 लाख रुपये दूंगा, बस मेरी सैलरीड वाइफ बन जाओ’
Nitu Chandra पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। 2017 में वो दो तमिल फिल्मों में नजर आई थीं। नीतू चंद्रा ने हाल ही Never Back Down: Revot से हॉलीवुड में डेब्यू किया है। नीतू चंद्रा ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में अपने मुश्किल वक्त को याद किया और कहा, ‘मुझसे एक बड़े बिजनसमैन ने कहा था कि वो मुझे 25 लाख रुपये प्रति महीने देगा, लेकिन मुझे उसकी सैलरीड वाइफ बनना होगा। मेरे पास न तो पैसा है और न ही काम है। मुझे अब डर लगने लगा है। इतना काम करने के बाद भी मुझे ऐसा लगता जैसे मेरी यहां किसी को जरूरत नहीं है।’

नीतू चंद्रा ने ‘गरम मसाला’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
नीतू चंद्रा ने 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘वन टू थ्री’, ’13B’, ‘अपार्टमेंट’ और ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। नीतू चंद्रा ने बीच-बीच में साउथ की भी कई फिल्में की हैं।

ऑडिशन लेते ही कास्टिंग डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट
नीतू चंद्रा ने आगे बताया कि किस तरह एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनका ऑडिशन लेने के बाद एकं घटे के अंदर ही रिजेक्ट कर दिया। उस घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस बोलीं, ‘एक कास्टिंग डायरेक्टर, काफी बड़ा नाम है, लेकिन मैं नाम नहीं बोलना चाह रही हूं। उन्होंने ऑडिशन के टाइम पे ही मतलब एक घंटे के अंदर उसने बोला कि मुझे माफ कर दो नीतू, बात नहीं बन पा रही है। आप मेरा ऑडिशन लेते हो और फिर रिजेक्ट कर देते हो ताकि आप मेरा आत्मविश्वास तोड़ सको?’

नीतू की इस फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड
नीतू चंद्रा ने बताया कि अभी उनके पास दो और प्रोजेक्ट्स हैं, पर अभी इनकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। एक प्रोड्यूसर के रूप में नीतू चंद्रा ने ‘देसवा’ और Mithila Makhaan की थीं। नीतू चंद्रा की Mithila Makhaan को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...