19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Home'लेकिन तू तो दलित है...', जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की...

‘लेकिन तू तो दलित है…’, जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की जाति पर उठाई उंगली, मिला मुंहतोड़ जवाब

Published on

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर भी आते हैं। एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। हालांकि एक पोस्ट पर वीर पहाड़िया के भाई को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। उनकी जाति पर भद्दी टिप्पणी की, जिस पर उन्होंने पलटवार किया और करारा जवाब भी दिया। अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया अपने अफेयर के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं लेकिन रिलेशनशिप स्टेटस अभी अपडेट नहीं किया है। हालांकि सभी त्योहार दोनों साथ मनाते हैं। कोई भी इवेंट हो, इन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है। दिवाली के मौके पर भी शिखर ने सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी और पेट डॉग के साथ फोटो शेयर की थी। तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। हालांकि एक ने लिखा, ‘लेकिन तू तो दलित है।’

शिखर पहाड़िया ने ‘दलित’ कहने वालो को दिया जवाब
अब इस पर शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया और ट्रोल को करारा जवाब दिया है। उन्होने इंस्टाग्राम स्टोरी में यूजर का कमेंट शेयर करके उसकी सोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह वाकई निराशाजनक है कि आज भी तुम्हारे जैसे लोग छोटे और पिछड़ी हुई मानसिकता वाले हैं। दिवाली रोशनी और एकता का त्योहार है, जो तुम्हारी सोच से परे है।’

शिखर पहाड़िया ने ट्रोल की सोच को बताया- अछूत
शिखर पहाड़िया ने आगे लिखा, ‘भारत की ताकत हमेशा इसकी विभिन्नता और समावेशिता में रही है। जिसे समने में तुम पूरी तरह से असफल हो चुके हो। शायद अज्ञानता फैलाने के बजाय तुमको खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अभी जो अछूत है वो तुम्हारी सोच का स्तर है।’

Latest articles

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...