12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'आतंकियों का अड्डा बना कनाडा', विदेश मंत्रालय की खरी-खरी, PAK को भी...

‘आतंकियों का अड्डा बना कनाडा’, विदेश मंत्रालय की खरी-खरी, PAK को भी लपेटा

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव चरम पर है. दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने कनाडा की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों के बारे में उनसे बहुत विशिष्ट जानकारी साझा की है. लेकिन कनाडा ने कोई विशेष जानकारी भारत के साथ शेयर नहीं की है. कनाडा आतंकवादी गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. उसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में सोचने की जरूरत है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा कनाडा और पाकिस्तान द्वारा वित्त पोषित और समर्थित आतंकवाद है. अरिंदम बागची ने आगे कहा कि अगले आदेश तक कनाडा के लिए वीजा सर्विस निलंबित रहेगी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कनाडाई सरकार के सभी आरोप राजनीतिक हैं. कोई विशेष जानकारी भारत के साथ नहीं शेयर की गई है. हम इस मामले पर विशेष जानकारी से अवगत होना चाहते हैं.

कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए सभी प्रकार की वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है. इसमें ई वीजा और तीसरे देशों के कनाडाई लोगों का भी वीजा शामिल है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह मुद्दा भारत की यात्रा का नहीं है. जिनके पास वैध और ओसीआई वीजा हैं वो भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं. यह मुद्दा हिंसा भड़काने, कनाडाई अधिकारियों की निष्क्रियता और हमारे दूतावास के कामकाज के माहौल को खराब करने का है.

हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों को मिल रही धमकी और सुरक्षा खतरों से उनका कामकाज बाधित हुआ है. जिसके कारण हमें अस्थायी तौर पर वीजा सेवाओं को बंद करना पड़ रहा है. हम नियमित आधार पर इसकी समीक्षा करेंगे.”

अगले आदेश तक वीजा सेवाएं निलंबित
भारत के लिए वीजा जारी करने वाली कंपनी बीएलएस इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा है, “ऑपरेशनल कारणों से तत्काल प्रभाव यानी 21 सितंबर 2023 से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है. इस कदम का हमारी वित्तीय स्थिति पर प्रभाव नगण्य है. क्योंकि कनाडाई वीजा जारी का बिजनेस बीएलएस इंटरनेशल के कुल वार्षिक राजस्व में 2 प्रतिशत से भी कम योगदान देता है.”

दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव चरम पर
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया था तो भारत ने भी ‘जैसे को तैसा’ की नीति के तहत कनाडा के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर कनाडा वापस जाने का आदेश दिया था.

मंगलवार को कनाडा सरकार ने भारत को कनाडाई नागरिकों के लिए असुरक्षित बताते हुए एक एडवाइजरी जारी की थी और अपने नागरिकों से सावधानी बरतने के लिए कहा था. मोदी सरकार ने भी इसके बाद कनाडा में रह रहे या जाने की सोच रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...