13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकैंसर पीड़ित बच्चे ने जताई इच्छा, खत मिलते ही अस्पताल पहुंच गए...

कैंसर पीड़ित बच्चे ने जताई इच्छा, खत मिलते ही अस्पताल पहुंच गए सीएम गहलोत

Published on

जयपुर/सीकर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 जून दोपहर को जयपुर के जेके लोन अस्पताल पहुंचे। वे यहां एक कैंसर पीड़ित बच्चे को बर्थ डे विश करने के लिए आए। सीएम गहलोत चॉकलेट लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन बच्चा ना तो चॉकलेट ले सका और ना ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात कर सका। वजह यह रही कि कैंसर से ग्रसित यह बालक बेहोशी की हालत में था। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत बच्चे के परिजनों से मिले और उन्हें बच्चे के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम ने डॉक्टरों को बेहतरीन इलाज करने के निर्देश दिए और कहा कि इस बच्चे का पूरा इलाज सरकार कराएगी।

बर्थ डे साथ मनाने की गुजारिश की थी बच्चे ने
कुछ दिनों पहले 9 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीकर दौरे पर थे। महंगाई राहत कैंप के दौरान जब वे सभा को संबोधित करने पहुंचे तब उन्हें एक चिट्ठी मिली थी। यह चिट्ठी 5 वर्षीय दिव्यांशु की थी। दिव्यांशु के पिता की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी में लिखा कि दिव्यांशु ने मुख्यमंत्री के साथ जन्मदिन मनाने की इच्छा जाहिर की है। रविवार 18 जून को दिव्यांशु का बर्थडे था। ऐसे में 5 वर्षीय बालक की इच्छा पूरी करने के लिए सीएम अशोक गहलोत चॉकलेट लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचे।

दिव्यांशु के माता-पिता ने सीएम का जताया आभार
रविवार दोपहर को जब अचानक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जेके लोन अस्पताल पहुंचने का कार्यक्रम बना तो दिव्यांशु के माता-पिता काफी खुश हुए। जैसे ही उन्हें सीएम के मूवमेंट की जानकारी मिली, उसके कुछ ही मिनट बाद मुख्यमंत्री उनके पास आ गए। उस दौरान कैंसर पीड़ित दिव्यांशु सीएम से मुलाकात नहीं कर पाया क्योंकि वह बेहोशी की हालत में था। दिव्यांशु के माता-पिता से मिलने के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों उचित देखभाल करने के निर्देश दिए और दिव्यांशु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...