11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यभाजपा में होगा कैप्टन की पार्टी का विलय, कई पूर्व MLA भी...

भाजपा में होगा कैप्टन की पार्टी का विलय, कई पूर्व MLA भी होंगे शामिल

Published on

चंडीगढ़

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब भाजपा के साथ जाने की तैयारी कर ली है। वह सोमवार यानी 19 सितंबर को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं और इसके साथ ही उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर, बेटा रणइंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि उनकी पत्नी परनीत कौर अब भी कांग्रेस की सांसद हैं, जिनके खिलाफ ऐक्शन की मांग अकसर कांग्रेसी करते रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आकर होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लग रही थीं कि कैप्टन अब भाजपा में जा सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला की अपनी परंपरागत सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी थी। कैप्टन की बेटी जय इंदर कौर ने ही पिछले दिनों बताया था कि पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा में विलय को लेकर बात चल रही है।

पंजाब के आधा दर्जन विधायक भी लेंगे भाजपा में एंट्री
पंजाब के पूर्व सीएम के साथ राज्य के करीब आधा दर्जन विधायक भी भाजपा में आ सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ भी अब भाजपा में ही शामिल हैं। इस तरह पंजाब में भले ही भाजपा तीन विधायकों की ही पार्टी है, लेकिन उसने कई वरिष्ठ नेताओं को अपने पाले में लाकर अपनी उपस्थिति जरूर मजबूत की है। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद से ही भाजपा लगातार अपने दम पर मजबूती हासिल करने में जुटी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 9 सालों तक पंजाब के सीएम रहे हैं और उनकी अच्छी साख है। ऐसे में भाजपा उन्हें अपने पाले में लाकर बढ़त हासिल करना चाहती है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...