10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअरबों की जमीन पर कब्जा, योगी सरकार के अफसरों पर BJP विधायक...

अरबों की जमीन पर कब्जा, योगी सरकार के अफसरों पर BJP विधायक के आरोप; अखिलेश का तंज

Published on

लोनी

उत्तर प्रदेश में लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसडीएम लोनी पर भूमाफिया से मिलकर जमीनों पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। विधायक ने यहां तक कहा कि एसडीएम खुद को योगी के प्रमुख सचिव का चेला बताते हैं। नंदकिशोर गुर्जर की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

गुर्जर ने मीडिया से कहा, ”कई अरब की जमीन कब्जा कर ली गई है। मैंने सीएम योगी को खत लिखा तो वहां से कार्रवाई के लिए चिट्ठी आई, उसे दबाकर रख लिया गया है। कोई जवाब नहीं है। जब बोलते हैं तो वह कहते हैं कि कोई एसपी गोयल हैं, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के। खुद को उनका चेला कहते हैं और कहते हैं कि एसपी गोयल और बड़े डाकू हैं और मैं उनसे बड़ा डाकू हूं। कंप्टीशन लगा है प्रदेश में, यह चलेगा नहीं। हम माननीय मुख्यमंत्री से कहेंगे पूरी लोनी के अंदर त्राही-त्राही मची हुई है।”

विधायक ने प्रमुख सचिव पर आरोप जड़ते हुए कहा, ”पूरे प्रदेश में अधिकारी लूट मचाएं मुझे कोई मतलब नहीं है। मेरी विधायकी रहे ना रहे, मुझे परवाह नहीं है, लेकिन ये नहीं रहेंगे डकैत। जनता ने मुझे चुना है, मेरी जवाबदेही है। नरक मचा रखा है अधिकारियों ने। एसपी गोयल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बताते हैं, वह किसी विधायक मंत्री को कुछ नहीं समझते हैं। वह बताते हैं कि एसडीएम उनका चेला है, कह देते हैं चेले को कि लूटो।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही कर्रवाई ना होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो क्लिप भी जोड़ा है, जिसमें लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी के एसडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। नंदकिशोर ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने नंदकिशोर पर भी तंज कसा है कि यह गुस्सा हिस्सा नहीं मिलने का है या अपने क्षेत्र में हस्तक्षेप होने का

अखिलेश का लिखा, ”जब भाजपा के अपने विधायक अपने अधिकार क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लूट-डकैती बता रहे हैं तो कोई और सबूत क्या चाहिए। अब बुलडोज़र कहां है? ये क्रोध हिस्सा नहीं मिलने का है या अपने अधिकार क्षेत्र में किसी और के हस्तक्षेप का है?”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...