9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'नए सिरे से तय हो जाति व्यवस्था...', फिजूल की PIL पर सुप्रीम...

‘नए सिरे से तय हो जाति व्यवस्था…’, फिजूल की PIL पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वकील पर 50 हजार जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीधे हायर जुडिशरी से गुहार लगाने के लिए 41 वर्ष पहले जनहित याचिका यानी ‘पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन’ (PIL) की शुरुआत की गई थी। कोई भी व्यक्ति जनहित से जुड़े मुद्दे पर संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट और अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल कर सकता है। लेकिन आज आलम ये है कि सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल की बाढ़ आ गई है। राफेल डील हो या यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात हो या किसी शहर का नाम बदलना, मुद्दा कोई भी हो, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल हो जा रही है। मंगलवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने फिजूल के मुद्दों पर पीआईएल दाखिल करने की टेंडेंसी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एक वकील पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

बात-बेबात पीआईएल दाखिल करने के चलन पर सुप्रीम कोर्ट इससे पहले भी कई मौकों पर नाराजगी जता चुका है। कुछ जाने-माने ऐक्टिविस्ट-वकील और प्रचार के भूखे एडवोकेट पीआईएल दाखिल करते रहते हैं जिससे सुप्रीम कोर्ट का वो कीमती वक्त जाया होता है। उस वक्त का इस्तेमाल पांच साल से पेंडिंग चल रहे 60-70 हजार केसों को कम करने में हो सकता है।

मंगलवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने एक वकील की तरफ से दायर 2 जनहित याचिकाओं पर काफी कड़ा रुख अपनाया। एक पीआईएल में वकील ने ‘केंद्र सरकार को जाति व्यवस्था को नए सिरे से तय करने, फिर से वर्गीकरण करने के लिए पॉलिसी बनाने’ का निर्देश देने की मांग की थी। दूसरी पीआईएल में वकील ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सरकारी नौकरियों में ‘रिजर्वेशन पॉलिसी को धीरे-धीरे खत्म करने’ का निर्देश देने की मांग की थी।

सीजेआई की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि दोनों ही याचिकाएं ‘पीआईएल के दुरुपयोग के स्पष्ट उदाहरण’ हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को खारिज करते हुए वकील पर दोनों मामलों में 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

फाइल इयर के लॉ स्टूडेंट की तरफ से पीआईएल दाखिल करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सीजेआई की अगुआई वाली बेंच के ही सामने ऐसी ही एक पीआईएल में एक लॉ स्टूडेंट ने मांग की थी कि ‘चेयरमैन’ शब्द को ‘चेयरपर्सन’ से रीप्लेस करने के लिए केंद्र सरकार को संविधान संशोधन बिल लाने का निर्देश दिया जाए। उसकी दलील थी कि ‘चेयरमैन’ शब्द से लैंगिक भेदभाव झलकता है। इस पर बेंच ने स्टूडेंट को पढ़ाई पर फोकस करने और ऐसी फिजूल की पीआईएल को बनाने और फाइल करने में वक्त बर्बाद नहीं करने की नसीहत दी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...