17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकॉलर पकड़ा, चेन तोड़ी, पीटा... मेगन मर्केल पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम...

कॉलर पकड़ा, चेन तोड़ी, पीटा… मेगन मर्केल पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और भाई हैरी के बीच हुई

Published on

लंदन

ब्रिटेन के शाही घराने के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई विलियम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिंस हैरी जिन्‍हें ड्यूक ऑफ ससेक्‍स की उपाधि मिली हुई है, उन्‍होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी स्‍पेयर में अपने और विलियम के बीच हाथापाई का दावा किया है। हैरी का दावा है कि उनकी पत्‍नी मेगन मार्केल को लेकर जिस समय बहस जारी थी, उसी समय विलियम ने उन्‍हें धक्‍का दिया था। हैरी की यह ऑटोबायोग्राफी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि इसके रिलीज होने के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार में भूचाल आ सकता है।

2019 में हुआ झगड़ा
हैरी ने दावा किया है कि साल 2019 में लंदन स्थित उनके घर पर विलियम के साथ हाथापाई हुई थी। विलियम पहले तो उन पर चिल्‍लाए और फिर उन्‍हें धक्‍का दे दिया था। हैरी का दावा है कि इस घटना में उन्‍हें काफी चोटें आई थीं। विलियम और हैरी के बीच मेगन को लेकर झगड़ा हुआ था। विलियम ने हैरी से कहा था कि उनकी पत्‍नी काफी बदतमीज, कर्कश और जिद्दी हैं। विलियम जिन्‍हें प्रिंस ऑफ वेल्‍स की उपाधि मिली हुई है, उनके इस बयान के बाद भाई हैरी के साथ काफी बहस हो गई। हैरी का दावा है कि विलियम वही बातें मान रहे थे जो मीडिया में मेगन के बारे में कही जा रही थीं।

टाइटल ही विवादित
विलियम की तरफ से जो कुछ कहा गया, वह दोनों भाईयों के बीच हाथापाई की वजह बन गया। हैरी का कहना है कि विलियम जो भी कह रहे थे वह सबकुछ झूठ था। हैरी का दावा है कि विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा, उनकी चेन तोड़ दी और उन्‍हें जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरने की वजह से हैरी को काफी चोटें आईं। उनकी पीठ पर कई जगह चोट‍ लगी थी जो कि आसानी से नजर आ रही थी। हैरी की किताब में ब्रिटेन के शाही घराने पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

रिश्‍तों पर बात करने आए थे विलियम
हैरी ने लिखा है कि विलियम उनके साथ तबाही की तरफ बढ़ते दोनों के रिश्‍तों पर बात करना चाहते थे। साथ ही वह मीडिया में उनकी रिलेशनशिप के संघर्ष को लिखी जा रही बातों पर भी चर्चा करना चाहते थे। लेकिन जब विलियम नॉटिंघम कॉटेज पर आए, जहां हैरी रहते थे, वह काफी नाराज थे। नॉटिंघम कॉटेज, केनसिंग्‍टन पैलेस के निचले तल पर बना है। विलियम ने यहां पर मेगन की शिकायत की। हैरी ने इस पर अपने भाई पर आरोप लगाया कि वह एक उत्‍तराधिकारी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनका छोटा भाई कोई एक्‍स्‍ट्रा सामान नहीं है।

रिश्‍तों में दरार!
हैरी की किताब का टाइटल ‘स्‍पेयर’ ही काफी विवादित है। गार्डियन ने लिखा है, ‘इस किताब का टाइटल शाही घराने की पुरानी कहावत को प्रदर्शित करता है जिसमें कहा गया है, पहला बेटा उपाधियों और सौभाग्‍य का हकदार है और दूसरा बेटा अतिरिक्‍त सामान से ज्‍यादा कुछ नहीं है। बड़े बेटे को अगर कुछ हो जाए तभी छोटे बेटे को कुछ मिल सकता है।’ हैरी कभी विलियम के लिए काफी अजीज थे। ब्रिटिश मीडिया कहती थी कि दोनों एक-दूसरे के बिना सांस तक नहीं ले सकते हैं। शाही परिवार को करीब से कवर करने वाली ब्रिटिश जर्नलिस्‍ट्स की मानें तो हैरी और विलियम के बीच इतनी दूरियां आ गई हैं जिन्‍हें भर पाना बहुत मुश्किल होगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...