19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, कभी सरकार की शान...

‘कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, कभी सरकार की शान में पढ़ने लगते हैं कसीदे’, …’, उपराष्ट्रपति धनखड़ पर खड़गे का जबर्दस्त वार

Published on

नई दिल्ली,

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को लेकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया. खड़गे ने सभापति पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया और अविश्वास प्रस्ताव लाने की वजह भी बताई.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उपराष्ट्रपति लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होता है. इस कुर्सी पर कई लोग बैठे और बहुत काम किया. उन्होंने कहा कि इतने लंबे कालखंड में किसी उपराष्ट्रपति के खिलाफ ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया क्योंकि सबने गैरपक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया. लेकिन आज हमें पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण दुख के साथ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ रहा है. खड़गे ने कहा कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि प्रथम उपराष्ट्रपति ने 1952 में कहा था कि वह किसी भी पार्टी से नहीं हैं. खड़गे ने कहा कि इसका मतलब है कि वह कह रहे हैं कि वे किसी पार्टी से नहीं आते और हर पार्टी से आते हैं जो उनकी निष्पक्षता दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हमें दुख के साथ ये प्रस्ताव जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाना पड़ रहा है. वह विपक्ष के सदस्यों की हेडमास्टर की तरह स्कूलिंग करने लगते हैं.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वह (जगदीप धनखड़) कभी सरकार की शान में कसीदे पढ़ने लगते हैं, कभी खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एकलव्य बताते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सभापति सीनियर-जूनियर का भी खयाल नहीं रखते और विपक्षी नेताओं के लिए राजनीतिक बयानबाजियां करने लगते हैं. राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि सभापति नहीं चाहते कि सदन में चर्चा हो. वह विपक्ष के नेताओं को बोलने से रोककर प्रवचन देने लगते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सभापति बीजेपी के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं. राज्यसभा में सबसे बड़े व्यवधान डालने वाले व्यक्ति खुद चेयरमैन हैं. वह हमेशा सदन को ठप करने की कोशिश करते हैं. सभापति अधिक व्यवधान डालते हैं. खड़गे ने कहा कि विपक्षी दल संरक्षण के लिए चेयरमैन के पास जाती हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते. सत्ताधारी दल सदस्यों को वो इशारे करते हैं. उन्होंने कहा कि हम अगर एक सवाल पूछ लें तो सभापति सरकार का पक्ष लेते हैं. खड़गे ने कहा कि उनका व्यवहार देश में निराशा का कारण और देश के ताने-बाने में व्यवधान बन रहा है.

वे सदन नहीं, सर्कस चलाते हैं- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि यह व्यक्तिगत नहीं, व्यवस्था की लड़ाई है. सभापति सदन शुरू होने पर 40 मिनट पहले खुद भाषण देते हैं और उसके बाद कहते हैं दंगा करो. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सभापति सदन नहीं चलाते, सर्कस चलाते हैं. संजय राउत ने सभापति पर संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं की अवहेलना करने का आरोप लगाया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...